जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की निर्मम हत्या, वीडियो आया सामने, जानिए पुलिस की कार्रवाई का अपडेट

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की निर्मम हत्या, वीडियो आया सामने, जानिए पुलिस की कार्रवाई का अपडेट
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर में बीती रात अपराधियों का जमकर कहर देखने को मिला, जहां राजधानी के करधनी थाना इलाके में जोबनेर के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सरेआम हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। इस घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। जिसमें बोलेरो कैंपर में सवार आधा दर्जन बदमाश हिस्ट्रीशीटर बाजिया की गाड़ी को टक्कर मार कर रोक लेते हैं और धारदार हथियारों से उसकी निर्मम हत्या कर देते हैं। इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत मिल ले लिया है। दावा किया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए आरोपी इस हत्याकांड में लिप्त है और आज पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

यह भी पढ़ें : गृहमंत्री अमित शाह को पोते ने झुकाया! हाथ पकड़कर ले जाने लगा, क्यूट VIDEO दिल जीत लेगा

गाड़ी को टक्कर मारी, फिर हिस्ट्री शीटर की निर्मम हत्या

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो में करधनी थाना इलाके में जगदंबा नगर में बीती रात एक बोलेरो कैंपर में सवार आधा दर्जन बदमाश हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की फॉर्च्यूनर गाड़ी को टक्कर मारकर रोकते हैं। बताया जा रहा है कि विजय अपनी गाड़ी से जयपुर आ रहा था। इस दौरान विजय जब बाहर आया, तो हमलावरों ने उसे घेर लिया और कुल्हाड़ी, लाठी डंडों से ताबड़तोड़ वार करते हुए निर्मम हत्या कर दी। घटना से इलाके और पुलिस प्रशासन में हडकम्प मच गया।

यह भी पढ़ें : जयपुर पुलिस ने किया इकबाल बुलंद, कुछ घण्टों में खोल दिया हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया हत्याकांड, जानिए पूरी कहानी

लोगों ने घटना का बनाया वीडियो

इस पूरी घटना को लेकर इलाके में रहने वाले लोगों में काफी भय का माहौल है। अपराधी जिस समय हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर रहे थे। उस समय वहां रहने वाले लोगों ने घर के ऊपर से इस घटना का वीडियो बनाया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिस्ट्री शीटर विजय बाजिया की गाड़ी को टक्कर मार कर बदमाश रोककर वारदात को अंजाम देते हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आ रहा है। घटना से पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

यह भी पढ़ें : जयपुर में सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत नाजुक

चार आरोपियों को दबोचने की खबर

इधर, इस हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट हो गया। इसको लेकर पुलिस ने सामने आए वीडियो को लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में लिप्त चार बदमाशों को दबोच लिया है। यह कार्रवाई एडिशनल कमिश्नर डॉ. रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में बताई जा रही है। जिसको एसीपी शिवकुमार भारद्वाज की टीम ने देर रात 3 बजे ही इन बदमाशों को दबोच लिया है। इधर, पुलिस शेष आरोपियों की सर गर्मियों से तलाश कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस आज शाम तक इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। जयपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करधनी इलाके में हुई हत्या की वारदात के बदमाशों को पकड़ लिया है, इसको लेकर सुबह 11 बजे DCP वेस्ट प्रशांत किरण प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की किताब से सियासत में भूचाल! जानिए राजीव गांधी से प्रेम, PM पद और मोदी से रिश्तों पर किए बड़े खुलासे

कौन है, हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया

हिस्ट्री सीटर विजय बाजिया जोबनेर का हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय 1507 नाम से एक कथित गैंग भी संचालित करता था। इसके अलावा विजय सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय था। बताया जा रहा है कि वह सरपंच के लिए भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार सामने आया है कि 2019 में एक युवक की हत्या के मामले में विरोधी पक्ष के लोगों से विजय की रंजिश चल रही थी। इस हत्याकांड को इस रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

✍️ मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live