Alwar News: श्रावण में महादेव भक्त कांवड़ियों पर मौत बरसी, सनसनी
Alwar News : हे महादेव! श्रावण में यह कैसा कहर? कांवडियों पर आसमान के रास्ते बरसी मौत तो, मच गई सनसनी
जयपुर : राजस्थान के अलवर में बुधवार सुबह कावड़ यात्रियों के साथ दर्दनाक हादसा सामने आया। जिसको सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, कावड़ यात्री कावड़ चढ़ाने जा रहे थे। इस बीच 11 हजार केवी की हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर उन पर गिर पड़ा। इससे वहां चीख पुकार मच गई। घटना में तीन दर्जन के करीब कावड़ यात्री और ग्रामीण झुलस गए, जबकि दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से जिले में सनसनी फैल गई। यह दर्दनाक हादसा लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के बीचगावा गांव में हुआ।

कांवडियों के ऊपर आसमान के रास्ते बरसी मौत
घटना को लेकर लक्ष्मणगढ़ की तहसीलदार ममता कुमारी के अनुसार यह घटना बीचगावा में सामने आई, जहां कांवडिये हरिद्वार से कावड़ लेकर आए थे। इस दौरान बुधवार सुबह गांव के लोग कावड़ की परिक्रमा कर रहे थे। इस बीच हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे का कांवडियों पर गिर गया। जिससे दो कांवड़ियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि वहां मौजूद तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण और कांवडिये बुरी तरह झुलस गए। इनमें आठ लोगों की हालत नाजुक बताई गई हैं।
बिजली का तार टूटने से ग्रामीणों में फैला आक्रोश
इधर, हाई टेंशन लाइन का तार टूटने के कारण 8 जनों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, इन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया है। जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। इधर, घटना के विरोध में कांवडियों और ग्रामीणों ने लक्ष्मणगढ़ मंडावर मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसको लेकर प्रदर्शन किया जा रहा हैं। सूचना पर तहसीलदार ममता कुमारी मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने लोगों से समझाइश की जा रही है। इधर, घटना को लेकर मामले की जांच की जा रही है।
For More News: Facebook | Twitter

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






