कोटपूतली में विवाद के बाद लाठियों से मारपीट, फिर युवक पर कर दी फायरिंग, जानिए फिर
कोटपूतली : राजस्थान के कोटपूतली बहरोड में 26 जनवरी के मौके पर दो गुटों में बड़ा हिंसक विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि उनमें फायरिंग जैसी हिंसक घटना ने रूप ले लिया। आपसी विवाद को लेकर बोलेरो कार और बाइक पर सवार लोगों में कहासुनी हो गई। इस बीच युवको में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को हिरासत में लिया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर बड़ी साजिश! पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा, जानिए क्या थे उसके मंसूबे
विवाद के बाद युवक पर कर डाली फायरिंग
कोटपूतली बहरोड के बानसूर में यह सनसनी फैल देने वाली घटना सामने आई, जहां 26 जनवरी की देर शाम दो गुटों में यह हिंसक झगड़ा देखने को मिला। हरसोरा थाना क्षेत्र में अहीर गांव में बस स्टेंड के समीप बाइक सवार युवकों और बोलेरो कार में सवार लोगों के बीच आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ही गुटों में लाठी डंडों से जमकर मारपीट हुई। इस बीच एक युवक पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग घरों में दुबक गए। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने घटना की जानकारी। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : SP ऋचा तोमर देशी अंदाज में महिलाओं के साथ जमकर थिरकी, देखकर मंत्री और कलेक्टर ने भी बजाई तालिया, हैरान कर देगा Video
पुलिस ने 7 लोगों को लिया हिरासत में
हरसौरा थाना क्षेत्र के अहीर गांव में बस स्टैंड के समीप दो गुटों में यह झगड़ा हुआ। पुलिस के अनुसार एक गुट में सतवीर भग्गू और दूसरे ग्रुप में जितेंद्र आलनपुर समेत लोग आपस में भिड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया। इस दौरान पुलिस ने इस विवाद से जुड़े हुए सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा शेष अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
