लकड़ी की सीढ़ी पर चढ़े अतिरिक्त मुख्य सचिव! फिर किया छत से स्कूल का निरीक्षण, वीडियो वायरल
जयपुर : राजस्थान में सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। इस बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें राजस्थान शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव का बेहद सरल अंदाज दिखा। इस दौरान ACS लकड़ी की सीढ़ी से चढ़कर स्कूल का औचक निरीक्षण करते हुए नजर आए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस वीडियो को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव के काम के प्रति कर्तव्य निष्ठा को को लेकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : 100 से अधिक भ्रूणों का मार दिया गर्भ में! पुलिस ने दबोचा हैवान को
लकड़ी की सीढ़ी पर चढ़कर किया निरीक्षण
दरअसल, यह मामला कल्याणपुरा की राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है, जहां अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल भवन की छत का निरीक्षण करना चाहते थे, लेकिन वहां छत पर जाने के लिए कोई स्थाई सीढ़ी नहीं थी। इस दौरान अधिकारियों ने स्कूल पर चढ़ने के लिए लकड़ी की सीढ़ी दीवार के सहारे लगाई। इसके बाद ACS ने अधिकारियों के साथ लकड़ी की सीढ़ी पर चढ़कर स्कूल की छत का निरीक्षण किया। लकड़ी की सीढ़ी पर आईएएस अफसर के चढ़ने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जयपुर और दौसा जिले के विभिन्न ग्रामीण स्कूली भवनों का निरीक्षण किया। इसके बाद स्कूल भवनों को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है।
यह भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं का बवाल! फिर मंत्री ने स्वीकार की गलती
सोशल मीडिया पर लोगों की जमकर तारीफ
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर स्तर के आईएएस अफसर के निरीक्षण के दौरान लकड़ी की सीढ़ी का सहारा लेकर भवन पर चढ़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और लोग अफसर के इस सरल अंदाज को लेकर तारीफ करते हुए प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि इस तरह के अफसर यदि सभी जगह तत्परता से काम करें, तो सरकारी ढांचा सुधर जाएगा। कभी कोई लापरवाही नही होगी।
यह भी पढ़ें : IAS ने मंत्री के OSD से की कथित गाली गलौज! कॉल रिकॉर्ड, CMO तक पहुंचा मामला
स्कूल भवनों का हो रहा है भौतिक सत्यापन
पिछले साल झालावाड़ के पीपलोदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रदेश के कई जिलों में स्कूल भवनों की छत गिरने के मामले सामने आए। इस मामले में सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूल भवनों का सघन भौतिक निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत प्रदेश के जर्जर स्कूल भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों में कक्षा कक्ष जर्जर अवस्था में है, उन्हें तुरंत बंद किया जाए। इसके अलावा उन्हें ध्वस्त किया जाए, ताकि वहां कोई हादसा नहीं हो सके।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में नशा तस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी चोट! 692 करोड़ की ड्रग्स जब्त
IAS ने मंत्री के OSD से की कथित गाली गलौज! कॉल रिकॉर्ड, CMO तक पहुंचा मामला

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






