IAS ने मंत्री के OSD से की कथित गाली गलौज! कॉल रिकॉर्ड, CMO तक पहुंचा मामला
✍️ मनीष बागड़ी
(कानाफूसी)
जयपुर : राजस्थान में तबादलों के दौर को लेकर जमकर खींचतान मची हुई है। इस बीच बीजेपी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सिफारिश के बाद भी ट्रांसफर नहीं होने को लेकर सियासी गलियारों में जमकर चर्चा है।। इसके चलते प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के ओएसडी ने तबादला सूची को लेकर एक सीनियर आईएएस अफसर को कॉल किया। इसमें दावा किया जा रहा है कि IAS ने ओएसडी के साथ अभद्रता की। इसकी पूरी कॉल रिकॉर्डिंग कर ली गई। बताया जा रहा है कि अब यह मामला सीएमओ तक पहुंच गया है। अब इस मामले को लेकर अब सियासी गलियारों में जमकर हलचल मची हुई है।
यह भी पढ़ें : ‘दुश्मनी जमकर करो, लेकिन एक खिड़की खुली रखो’, वसुंधरा राजे का इशारा किसकी तरफ
कथित तौर पर ओएसडी के साथ अभद्रता
गत 10 जुलाई तक प्रदेश में ट्रांसफर की डेड लाइन थी। इस बीच बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष देखने को मिला, क्योंकि उनकी सिफारिश के बाद भी कई ट्रांसफर नहीं हुए। ऐसी स्थिति में सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है कि सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के ओएसडी ने संबंधित विभाग के सीनियर आईएएस अफसर को फोन किया। दावा किया जा रहा है कि आईएएस अफसर ने ओएसडी को कहा ‘लिस्ट नहीं निकालूंगा’। यह ही नहीं कथित तौर पर ओएसडी के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज का दावा भी किया जा रहा है। इस पर ओएसडी ने इस कॉल की रिकॉर्डिंग कर ली। अब यह मामला सीएमओ तक पहुंच गया है। हालांकि सियासी गलियारों में हो रही इस चर्चा को लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इस चर्चा से जमकर हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें : चिकित्सा मंत्री की बेशर्मी! प्रसूताओं की मौत के सवाल पर हँसे! बोले ‘ब्रेक के बाद बात करेंगे’
घटना से सियासत में मची हलचल
ट्रांसफर को लेकर मंत्री के ओएसडी और एक आईएएस अफसर के बीच हुए इस घटनाक्रम ने सियासत में हलचल पैदा कर दी है। अब यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। ऐसे में सियासत की नजरे अब मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ है। अब देखना होगा कि इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से अगला कदम क्या होगा? इधर, मंत्री के ओएसडी और ब्यूरोक्रेट्स के बीच हुई विवाद के बाद अब कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं का बवाल! फिर मंत्री ने स्वीकार की गलती
प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्रियों को किया था तलब
एक मीडिया रिपोर्ट्स ‘दैनिक भास्कर’ के 14 जुलाई के अंक के अनुसार राजस्थान में तबादलों के इस दौर में करीब 42000 से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। इससे पहले यह चर्चा रही कि सरकार बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सिफारिश को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफर में प्राथमिकता देगी, लेकिन इसके बावजूद ट्रांसफर नहीं हुए। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में असन्तोष होने की चर्चा हो रही हैं। इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, राजस्व मंत्री हेमंत मीना और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को तलब किया। बताया जा रहा है कि मंत्रियों ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि संगठन की ओर से भेजी गई लिस्ट अधिकारियों को भेज दी गई थी। इधर प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि तबादलों सहित अन्य कामकाज को लेकर उन्होंने मंत्रियों से फीडबैक लिया था। वह अक्सर मंत्रियों को बुलाते रहते हैं।
यह भी पढ़ें : मंत्री के साथ ट्रैक्टर पर सवारी! कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर गिरी बड़ी गाज
स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा खुलासा? अशोक चांदना ने BJP के पूर्व मंत्री का दिया हवाला

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






