100 से अधिक भ्रूणों का मार दिया गर्भ में! पुलिस ने दबोचा हैवान को

100 से अधिक भ्रूणों का मार दिया गर्भ में! पुलिस ने दबोचा हैवान को
Spread the love

हनुमानगढ़/जयपुर : राजस्थान के हनुमानगढ़ पुलिस ने गुरुवार को ऐसे हैवान को दबोचा, जिसने पैसों के लालच में 100 से अधिक भ्रूणों की हत्या करवाई। भ्रूण लिंग जांच के नाम पर आरोपी गर्भवती महिलाओं को झूठ कहता कि उनके पेट में लड़की है। इसके बाद अवैध तरीके से उनका अबॉर्शन करवा देता। इस मामले में चिकित्सा विभाग के पास शिकायत आई। इस दौरान एक महिला को भेज कर उसे जाल में फंसाया गया।इसके बाद पुलिस और चिकित्सा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें : मेंढक-मेंढकी बने दूल्हा-दुल्हन! पूरे शहर ने देखी अनोखी शादी

गर्भ में लड़की की बात कहकर करवाता अबॉर्शन

हैरान कर देने वाली यह कार्रवाई हनुमानगढ़ पुलिस और चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने की है। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा के डबवाली के रहने वाले आरोपीय राकेश को दबोचा है। वह गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे शिशु की लिंग का परीक्षण करता और अपनी तरफ से महिलाओं को कहता कि उनके पेट में लड़की है। इसके बाद वह मोटी रकम वसूलते हुए महिलाओं के अबॉर्शन करवा देता। इस मामले की शिकायत आने के बाद पुलिस और चिकित्सा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

यह भी पढ़ें : लकड़ी की सीढ़ी पर चढ़े अतिरिक्त मुख्य सचिव! फिर किया छत से स्कूल का निरीक्षण, वीडियो वायरल

100 अधिक भ्रूण की हत्या करवा चुका है आरोपी

बताया जा रहा है कि महिलाओं के भ्रूण लिंग की जांच करने के बाद वह मोटी रकम के लालच में अबॉर्शन करवाता था। वह अब तक ऐसे 100 से अधिक भ्रूण की हत्या करवा चुका है। इस मामले में चिकित्सा विभाग ने एक महिला को हरियाणा के डबवाली एक अस्पताल में भेजा, जहां आरोपी राकेश ने उसकी जांच के बाद उससे यह कहा कि उसके गर्भ में लड़की पल रही है। महिला का इशारा मिलते ही जॉइंट डायरेक्टर देवेंद्र चौधरी, बीकानेर CMHO डॉ पुखराज, हनुमानगढ़ CMHO डॉक्टर नवनीत शर्मा, पुलिस निरीक्षक मंजू मीणा, द्वारिका दास और संतोष कुमार सहित पुलिस मौके पर पहुंचे और आरोपी राकेश को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी 2017 में भी इसी मामले के तहत पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें : IAS ने मंत्री के OSD से की कथित गाली गलौज! कॉल रिकॉर्ड, CMO तक पहुंचा मामला

मेंढक-मेंढकी बने दूल्हा-दुल्हन! पूरे शहर ने देखी अनोखी शादी

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,