जोगाराम जैसे 5-7 लोग, जो CM भजनलाल को लेकर डुबो देंगे’, जानिए हनुमान बेनीवाल ने गिनाए नाम
जोधपुर: राजस्थान के नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर भजनलाल सरकार पर तीखा हमला कर सियासत में हलचल मचा दी है। उन्होंने मंत्री जोगाराम को ‘ना जोगाराम‘ बताया। उन्होंने कहा कि जब तक सीएम भजनलाल शर्मा के आसपास जोगाराम जैसे व्हाइट हाउस जिसे 5-7 लोग रहेंगे, तो उन्हें जल्दी ले डूबेंगे। राजस्थान में सीएम भजनलाल का जल्दी पत्ता कट जाएगा। बेनीवाल ने प्रदेश ने जाट मुख्यमंत्री नहीं बनाने को लेकर भी कांग्रेस और भाजपा दोनों को जमकर आड़े हाथ लिया। इधर, बेनीवाल के इस सियासी हमले से राजनीतिक पारे में गर्माहट आ गई हैं।
मंत्री जोगाराम तो ‘ना जोगाराम‘ है, सीएम को लेकर डूबेगा: बेनीवाल
हनुमान बेनीवाल ने गिनाए जोधपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब में भजनलाल सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने सरकार के मंत्री जोगाराम को ‘ना जोगाराम‘ कहा। उन्होंने कहा कि मैं तो उन्हें ‘ना जोगाराम कहता हूं। साथ ही सीएम भजनलाल पर निशाना साधते कहा कि उनके आसपास के जोगाराम जैसे व्हाइट हाउस जैसे 5-7 लोग रहेंगे, तो उन्हें जल्दी ले डूबेंगे। उनके कारण जल्द ही सीएम भजनलाल का राजस्थान से पत्ता कट जाएगा।
सीएम के हलफनामे को लेकर भी किया हमला
इस दौरान पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में बेनीवाल ने सीएम भजनलाल शर्मा के हलफनामे को लेकर भी घेरे में ले लिया। उन्होंने कहा कि हलफनामा तो हनुमान बेनीवाल ने गिनाए भजनलाल शर्मा का जांचने की जरूरत है। उन्होंने चुनाव में अलग-अलग नाम दिए हैं, जाति के काॅलम में शर्मा लिखा हैं, ब्राह्मण नहीं लिखा हैं। हम सारे हलफनामे निकलवा रहे हैं। उनकी जाति दूसरी निकल सकती हैं। उन्होंने कहा कि शर्मा तो जांगिड़ भी लगाते हैं और दूसरी जातियां भी लगती हैं। शर्मा कोई जाति नहीं होती है। जाति ब्राह्मण है, हम सारे शपथ पत्र देख रहे हैं।
For More Updates: Twitter | Facebook
Latest News: राजस्थान में भी रोंगटे खड़े करने वाला ‘नीले ड्रम का मर्डर कांड’! जानिए पूरा मामला
वीडियो X पर दीखिए👇

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






