जिला कलेक्टर जमकर बरस पड़ी कर्मचारियों पर, फटकार से मच गया हड़कंप

टोंक (रवि सैनी ) : राजस्थान के टोंक में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल मंगलवार को कर्मचारियों पर बेहद नाराज नजर आई। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कर्मचारियों को लताड़ लगाते हुए जमकर क्लास ले ली। दरअसल, जिला कलेक्टर अग्रवाल मुख्यालय पर स्थित सरकारी कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए निकली, जहां गंदगी का अंबार देखकर जिला कलेक्टर का पारा गर्म हो गया। उन्होंने कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि तुम क्या अपने घर को भी ऐसे ही रखते हो क्या?
यह भी पढ़ें : सचिन पायलट का नाम सुनकर भड़क गया किसान, जमकर सुना दी खरी-खोटी, देखिए Video

गंदगी देखकर उखड़ गई जिला कलेक्टर
दरअसल, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल राज्य सरकार के आदेश के अनुसार कार्यालयों के निरीक्षण के लिए पहुंची, जहां उन्होंने इस अभियान की जांच की। जिसके तहत 1 घंटे सरकारी कार्यालय में सफाई अभियान चलाया जाना हैं, लेकिन इस अभियान की कोई पालन नहीं हो रही थी। कई कार्यालयों में गंदगी के ढेर देखें। इस पर जिला कलेक्टर ने लताड़ लगाते हुए कहा कि क्या तुम्हारे घर पर भी ऐसा ही गंदगी रखते हो? इस दौरान उन्होंने सफाई के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : एसीबी और पुलिस हो गए आमने सामने, पुलिसकर्मी ने एसीबी टीम से धक्का मुक्की की, जानिए पूरा मामला
जिला कलेक्टर का गुस्सा देखकर थाम लिए झाड़ू पौचे
इस दौरान अधिकांश कार्यालयों में जिला कलेक्टर ने देखा कि फाइनल पर धूल की मोटी परत जमी हुई है। जगह-जगह गंदगी के देर लगे हुए हैं। कर्मचारी पूरी तरह लाल लापरवाह बने हुए हैं। इस दौरान कलेक्टर ने जैसे ही फटकार लगाई, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल झाड़ू पौचे थाम लिया और सफाई करने जुट गए। जिला कलेक्टर ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही हुई, तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बाइक शोरूम में घुस गया बदमाश और फिर मालिक पर तान दी पिस्टल, देखिए Video
जिला कलेक्टर का निरीक्षण, टोंक में सफाई अभियान, जिला कलेक्टर का गुस्सा, कर्मचारियों पर जिला कलेक्टर की फटकार, टोंक जिला कलेक्टर खबर, टोंक सरकारी कार्यालय गंदगी, जिला कलेक्टर ने लगाई फटकार, टोंक न्यूज़, राजस्थान न्यूज़, tonk news
निवाई विधायक रामसहाय वर्मा से माइक छिनने का प्रयास, ग्रामीणों ने सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



