500-500 के नोटों की गड्डियों में लाखों रुपए, टोंक में पुलिस का ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा
टोंक : राजस्थान के टोंक में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी खेलने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार उसकी कब्जे से 33 लाख रुपए से अधिक की बड़ी रकम जब्त की है। इसके अलावा मोबाइल फोन आदि भी जब्त की है। इस दौरान पुलिस को नकदी में 500-500 की गाड्ड़ियां बरामद हुई। पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टेबाजी करने वाले माफिया लोगों में हडकम्प पर मच गया है।
यह भी पढ़ें : ‘राजस्थान सरकार बोल रहा हूं, परमिशन दीजिए’, कोराना काल में डोटासरा ने ऐसे जाट समाज के युवाओं की जिद पूरी की
33 लाख रुपए से अधिक की नकदी बरामद
टोंक एसपी रोशन लाल मीणा के निर्देश पर डीएसटी टीम और निवाई थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। इस दौरान पुलिस ने निवाई में मुखबिर की सुूचना पर दबिश दी, जहां ऑनलाइन का सट्टे बाजी का कारोबार करते हुए चाकसू निवासी राजाराम गुर्जर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 33 लाख 25 हजार 500 रुपए की बड़ी नकदी बरामद की। यह नगदी 500-500 के नोटों की गड्डियों के रुप में थी। इसके अलावा आरोपी से तीन एंड्रॉयड फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को जांच में 5 लाख रुपए की ऑनलाइन सट्टे की मास्टर आईडी लाइने भी मिली है।
यह भी पढ़ें : ‘बड़े नेताओं की कॉल रिकॉर्डिंग जल्द करूंगा वायरल’, आरोपी मोहित का दावा, बीकानेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मारपीट विवाद
पुलिस नेे मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस सट्टे की आईडी उपलब्ध कराने वाले अन्य साथियों की तलाश में भी जुट गई है। इस दौरान कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में डीएसटी प्रभारी ओम प्रकाश, शरीफ मोहम्मद, हंसराज, राधा मोहन, राजेश, प्रधान, रुक्मेश, विक्रांत और निवाई पुलिस थाने के आत्माराम, अमरचंद, शंकरलाल विजय और महिला कांस्टेबल कृष्णा शामिल थे।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






