डिप्टी सीएम पर संत भड़क गए! रात्रि चौपाल में सुना दी खरी खोटी

जयपुर : राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा को बीती रात अपने ही दूदू विधानसभा क्षेत्र में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, रात्रि चैपाल में संत समाज ने डिप्टी सीएम के समक्ष अपना यह विरोध प्रदर्शन किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह विवाद रात्रि चैपाल में भैराणा धाम में रीको के प्रस्तावित विस्तार के खिलाफ का विरोध को लेकर था। इस दौरान डिप्टी सीएम ने हालांकि संयम के साथ संत समाज की बात सुनी और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन डिप्टी सीएम के सामने संतों की नाराजगी का यह वीडियो पर चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : युवक को गोली मारी, फिर तलवार से हमला! सवाई माधोपुर मेें फिल्मी अंदाज में हत्या
डिप्टी सीएम के सामने संतों ने जताई कड़ी नाराजगी
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की दूदू विधानसभा क्षेत्र के मौजमाबाद में 6 मई की रात को चैपाल आयोजित हुई। इसमें बैरवा भी मौजूद थे। इस बीच भैराणा धाम में रीको के प्रस्तावित विस्तार को लेकर संतों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान अपनी मांग को लेकर एक संत इतने आक्रोशित हो गए, कि उन्हें लोग समझने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच वह संत बोले कि हमने आपको समर्थन दिया है, आखिर आपका स्वार्थ क्या है? इस पर डिप्टी सीएम संत के गुस्से को देखकर उन्हें मनाते नजर आएं। वह कहते हैं कि महाराज जी आप विराजिय! रात्रि चैपाल में संत समाज के आक्रोश को देखकर कार्यक्रम में हड़कम्प मच गया। इस दौरान डिप्टी सीएम पे्रमचंद बैरवा ने मौके पर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें :चलती ट्रेन से महिला गिरी! भरतपुर में हैरान भरा दर्दनाक हादसा
भैराणा धाम को लेकर यह है पूरा विवाद
भैराणा धाम के संरक्षण को लेकर साधु संत पिछले काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। यह आंदोलन इसलिए हो रहा है कि भैराणा धाम में रीको का प्रस्तावित विस्तार किया रहा है। इसको लेकर संतों का विरोध है कि औद्योगिक इकाइयां लगने से इस धाम की पवित्रता नष्ट हो जाएगी और प्रदूषण बढ़ेगा। संतों ने आरोप लगाया कि औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए यहां हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं। जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। इस दौरान संत समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो संत जिंदा समाधि लेंगे। इसके लिए उन्होंने कई स्थानों पर गड्ढे भी खोद दिए हैं। साथ ही 8 मई का अल्टीमेटम देते हुए संतों ने कहा है कि इस मामले में आर पार की लड़ाई होगी और 21 किलोमीटर की महा परिक्रमा का ऐलान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : नाबालिग चोर गिरोह दबोचा! वेटर बनकर शादी समारोह से बाइक चोरी करते
आरटीओ इंस्पेक्टर की दबंगई! जयपुर में ट्रक ड्राइवर को पीटा, वीडियो वायरल

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



