तस्करों से मिली हथियारों की खेप! जानिए कोई बड़ी साजिश तो नही थी
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में पुलिस ने शनिवार को हथियारों के तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस को काफी मात्रा में हथियार मिले है। हथियारों की खेप मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह हथियार किस मकसद से लाए गए। इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने हथियारों के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : चम्बल अभयारण्य में फिल्म शूटिंग पर बड़ा बवाल! इस पर क्या होगा बड़ा एक्शन
पुलिस को तस्करों से मिले अवैध हथियार
धौलपुर सदर थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि एसपी विकास सागवान के निर्देश में अवैध हथियारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अररुआ नाले के पास कंचनपुर रोड से लोकेन्द्र पुत्र फूल सिह गुर्जर निवासी कोलूआ कंचनपुर व मोहित पुत्र महेन्द्र सिह ठाकुर निवासी वरखेडा सैपउ को भारी मात्रा मे अवैध हथियार एवं कारतूसों सहित गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से पुलिस को काफी मात्रा में अवैध तौर पर हथियार मिले हैं जिनको पुलिस ने जब तक कर लिया है। साथ 1 दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार जब्त कर लिए है।
यह भी पढ़ें : जनाना अस्पताल में कर्मचारी के मजे! पर्ची काउंटर पर चल रही थी मूवी
पुलिस को बदमाशों से मिले यह हथियार
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों से पिस्टल 32 बोर दो मैगजीन, एक पोना, एक कट्टा 315 बोर, एक एयरगन व 54 जिन्दा कारतूस व 3 खाली कारतूसों एवं एक मोटरसाईकिल को जब्त किया है। दोनों आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ करने ने जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर अब लोगों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या यह बदमाश कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में तो नहीं थे। फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही इन सवालों का जवाब मिल पाएगा।
यह भी पढ़ें : खूंखार पैंथर का हमला! फिर पैंथर से मुकाबला कर युवकों ने यूं बचाई जान
चम्बल अभयारण्य में फिल्म शूटिंग पर बड़ा बवाल! इस पर क्या होगा बड़ा एक्शन

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






