होली पर दो समुदायों में हो गई “राड”, पथराव से लोगों के फूट गए सिर, जानिए क्यों हो गया बवाल

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में होली के त्यौहार पर पुरानी रंजिश को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर जंग हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच पथराव और मारपीट की घटना हुई। त्यौहार के इस सीजन में इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना मंगलवार रात को सामने आई, जहां एक महिला समेत कुछ लोग घायल हो गए। स्थिति तनाव पूर्ण होने के चलते पुलिस ने तत्परता से मोर्चा संभाला। बताया जा रहा है कि यह विवाद पुराने रंजिश के चलते हुआ। इसको लेकर टोंक पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई है।
पुरानी रजिंश के चलते आमने-सामने हो गए दो पक्ष
विवाद की यह घटना टोंक थाना क्षेत्र के संघपुरा मोहल्ले में सामने आई, जहां बीती रात पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने हो गए। यह विवाद इतना बढ़़ा कि दोनों पक्षों में न केवल मारपीट की घटना हुई, बल्कि पथराव भी हुआ। होली के मौके पर तनाव ग्रस्त घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, सूचना पर पुलिस तत्काल बड़ी संख्या में जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गई, जहां उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में लिया। इधर, इस घटना में एक महिला सहित दो जनों के घायल होने की बात सामने आई है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस यह मामला ज्यादा बढ़़ा नहीं हो, इसको लेकर भारी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।
घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी
तनावपूर्ण स्थित होने के चलते शहर में सनसनी फैल गई। इधर, तीन पुलिस थानों से आए जाब्ते ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा। इधर, विवाद के बाद पुलिस हर पहलू पर जांच करते हुए कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, इलाके में शांतिपूर्ण माहौल है। इधर, टोंक बीजेपी के जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान समेत कई लोगों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही टोंक पुलिस से इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



