तुझे मारने की सुपारी मिली! सर्राफा व्यापारी को धमकी से सनसनी

तुझे मारने की सुपारी मिली! सर्राफा व्यापारी को धमकी से सनसनी
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी को धमका कर 20 लाख रुपए के रंगदारी मांगी, नहीं देने पर परिवार सहित उसे जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। भयभीत व्यापारी ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की है। बदमाशों ने व्यापारी को धमकाया कि ‘आज से तेरे उल्टे दिन शुरू हो गए हैं, 20 लाख रुपए नहीं दिए, तो तुझे और तेरे परिवार को खत्म कर देंगे।’ घटना से आमजन और व्यापारियों में भय का माहौल हैं।

यह भी पढ़ें : आईएएस सहित 103 अफसर सस्पेंड! सीएम भजनलाल का गजब एक्शन

20 लाख रुपए चाहिए वरना…

जानकारी के अनुसार छपैटी पाड़ा निवासी मोहन लाल मित्तल पुत्र शिवप्रसाद वैश्य ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली बाड़ी थाने में रिपोर्ट में दी है। इसमें बताया कि गुरुवार सुबह उसके पास करीब 9 बजकर 15 मिनट पर मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसे धमकाया। पीड़ित ने बताया कि बदमाश ने फोन पर कहा कि “आज से तेरे उल्टे दिन शुरू हो गए हैं, 20 लाख रुपए चाहिए, नहीं तो तुझे और तेरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे।” इस दौरान बदमाश ने पीड़ित के साथ जमकर गाली गलौच भी की।

यह भी पढ़ें : राजधानी में बवाल! आरएलपी का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की

तुझेे मारने के लिए सुपारी मिली है

पीड़ित के अनुसार फोन कटने के बाद कुछ ही मिनट बाद फिर से फोन आया। इस बार भी आरोपी ने कहा कि “तुझसे 20 लाख रुपए की चैथ वसूली करनी है और अगर रुपए नहीं दिए, तो तुझे जान से मारने की सुपारी मिली हुई है। अंजाम बहुत बुरा होगा।” इधर, घटना के बाद व्यापारी और उसके परिवार बुरी तरह सहम गया है। पीड़ित ने इस पूरी घटना काॅल रिकाॅडिंग कर ली है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई करते हुए सुरक्षा की मांग की है। वहीं इस घटना से इलाके के लोग भयभीत हो गए है। पुलिस की कानून व्यवस्था को लेकर भी ब़ड़े सवाल खड़े हो गए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : ग्रामीणों ने तोड़ दिए स्मार्ट मीटर, अशोक चांदना बोले, मैं साथ हूं

आईएएस सहित 103 अफसर सस्पेंड! सीएम भजनलाल का गजब एक्शन

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!