राजधानी में बवाल! आरएलपी का प्रदर्शन, पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की

जयपुर : राजस्थान की सियासत में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी और आरएलपी में लगातार टकराव बढ़ता जा रहा है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के विवादित बयानों के चलते सियासत का टेंपरेचर लगातार हाई होता जा रहा हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय के बाहर शुक्रवार को आरएलपी कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल मचाया। प्रदर्शन की वजह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान रहा। इस दौरान विश्वविद्यालय के बाहर आरएलपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेेबाजी करते हुए विरोध किया, शव यात्रा निकाली। इस बीच पुलिस बल और आरएलपी कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। बाद में पुलिस ने आरएलपी नेता थान सिंह डोली के साथ कई कार्यकर्ताओं हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें : ग्रामीणों ने तोड़ दिए स्मार्ट मीटर, अशोक चांदना बोले, मैं साथ हूं

कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प
बीते दिनों राजस्थान की सियासत में सांसद हनुमान बेनीवाल की बयान से पारा जमकर उबाल पर है। बीजेपी और आरएलपी के बीच लगातार टकराव बढ़ता जा रहा हैं। इधर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के आरएलपी में गुस्सा भर गया है। आरएलपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के बाहर जमकर बवाल मचाया। इस दौरान आरएलपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शव यात्रा भी निकाली। इस बीच कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए वहां बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोर अजमाईश हुई। धक्का मुक्की की स्थिति बनी। इस पर पुलिस ने आरएलपी नेता थान सिंह डोली समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें : आईएएस सहित 103 अफसर सस्पेंड! सीएम भजनलाल का गजब एक्शन
कुचामन सिटी में भी दिखा प्रदर्शन
इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कुचामन दौरे को लेकर भी सियासत में माहौल गर्मा गया है। इस बीच आरएलपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हल्के बल का उपयोग भी किया। साथ ही आरएलपी नेता रामनिवास पोषक को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें : तुझे मारने की सुपारी मिली! सर्राफा व्यापारी को धमकी से सनसनी
बीजेपी और बेनीवाल में क्यों हुआ टकराव?
दरअसल, इस विवाद की शुरुआत सांसद हनुमान बेनीवाल के उस बयान से शुरू हुई, जहां भैराणा धाम मुद्दे के बीच उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा और मंत्रिमंडल को लेकर विवादित टिप्पणी की। इस टिप्पणी के बाद बीजेपी एक जुट हो गई और गुरुवार को बेनीवाल पर जमकर हमला बोला। इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बेनीवाल सोशल मीडिया पर टीआरपी बढ़ाने और सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के घटिया और औछी शब्दावली का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं का समाज और मीडिया को बहिष्कार करना चाहिए। जनता को उनकी अक्ल ठिकाने लगाना जरूरी है।
यह भी पढ़ें : गालीबाज मंत्री के बाद वन मंत्री दबंग! एसी चलाने पर पुलिसकर्मी पर भड़के
ग्रामीणों ने तोड़ दिए स्मार्ट मीटर, अशोक चांदना बोले, मैं साथ हूं

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









