टोंक में फिर खूनी संघर्ष! बीजेपी कार्यकर्ता पर निर्ममता से हमला
टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में बीती देर शाम जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान कुछ लोगों ने बीजेपी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गया। घटना से टोंक शहर में सनसनी फैल गई। घायल अवस्था में बीजेपी कार्यकर्ता को सहादत अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत काफी नाजुक थी। इसके चलते उन्हें तत्काल जयपुर रैफर कर दिया गया। इधर, घटना को लेकर पुलिस अलर्ट होकर कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि टोंक में लगातार तनाव की कई घटनाएं सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें : कर्मचारियों से बर्बर मारपीट! बदमाशों ने धमकाया तेरी हत्या कर देंगे
जमीनी विवाद बदला खूनी संघर्ष में
हैरान कर देने वाली यह घटना टोंक शहर के सदर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बीजेपी कार्यकर्ता विजय सिंह पर यह घातक हमला किया गया। जानकारी के अनुसार बम्बोर रोड़ के समीप विजय सिंह और सफीक नाम के युवक के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। इस विवाद के बीच दोनों में तनाव बढ़ गया और बुधवार देर शाम सफीक और उनके साथियों ने बीजेपी कार्यकर्ता विजय सिंह राजावत और उसके भतीजे राजन पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में विजय सिंह और राजन बुरी तरह लहू लुहान हो गए, जिन्हें घायल अवस्था में टोंक सहादत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत काफी नाजुक थी।
यह भी पढ़ें : सीएम ने मोदी को सौंप दी मंत्रियों की रिपोर्ट! जानिए कब फेरबदल होगा
सिर फोड़ा और तोड़ दिए दोनों हाथ पैर
इस विवाद में आरोपियों ने बीजेपी कार्यकर्ता और उसके भतीजे पर निर्ममता से हमला किया। धारदार हथियारों से बदमाशों ने हमला कर उनके सिर पर गंभीर वार किया। जिससे वह बुरी तरह लहू लुहान हो गए। इसके अलावा उनके दोनों पैरों को तोड़ दिया गया। बीजेपी नेता और उनका भतीजा राजन बुरी तरह बेबस होकर पड़े रहे और बदमाश उन पर टूट पड़े। दोनों की घायल अवस्था को देखकर लोगों के रोंगटे तक खड़े हो गए। उनकी हालत काफी नाजुक थी। इसके कारण टोंक में अस्पताल प्रशासन ने भी कोई जोखिम नहीं लेने का प्रयास किया और तत्काल उन्हें जयपुर रैफर कर दिया।
यह भी पढ़ें : सांसद हनुमान बेनीवाल पर मामला दर्ज! क्या प्रदेश में बवाल होगा?
घटना से बीजेपी में आक्रोश
बीजेपी नेता विजय सिंह और उनके भतीजे राजन पर हुए जानलेवा हमले की घटना से न केवल इलाके में सनसनी फैल गई, बल्कि बीजेपी में भी जमकर आक्रोश है। इधर, बीजेपी जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही चेतावनी दी है कि भजन लाल शर्मा की सरकार में इस तरह के घटनाएं सहन नहीं की जाएगी। इसको लेकर उन्होंने टोंक एसपी रोशन लाल मीणा से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक के साथ धक्का मुक्की! पुलिस के छूटे पसीने
कर्मचारियों से बर्बर मारपीट! बदमाशों ने धमकाया तेरी हत्या कर देंगे

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






