पायलट को लेकर कांग्रेस में झल्लाहट क्यों? किस वजह से कांग्रेस में डर

पायलट को लेकर कांग्रेस में झल्लाहट क्यों? किस वजह से कांग्रेस में डर
Spread the love

✍️ मनीष बागड़ी
जयपुर : राजस्थान कांग्रेस में अभी भी ठीक नहीं चल रहा है! भले ही कांग्रेस राजस्थान में एकजुट होने का राग अलाप रही है, लेकिन सच तो यह है कि अभी भी अंदरखाने मतभेद है। यह चर्चाएं बीते दिनों राहुल गांधी के पुष्कर दौरे के बाद तेज हो गई है। इधर, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के टोंक और कोटा में जो बयान सामने आए। इसमें सचिन पायलट को लेकर कांग्रेस में झल्लाहट देखने को मिली है। अब सवाल उठता है आखिर कांग्रेस में पायलट को लेकर इतनी इनसिक्योर क्यों महसूस की जा रही है? इसको लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मीडिया से बातचीत के दौरान डोटासरा की, जो प्रतिक्रिया सामने आई है। वह तो कुछ और ही कहानी कहती है।

यह भी पढ़ें : टोंक में फिर खूनी संघर्ष! बीजेपी कार्यकर्ता पर निर्ममता से हमला

सचिन पायलट का नाम सुनकर क्यों झल्लाए डोटासरा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के टोंक और कोटा का दौरा सियासी गलियारो में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। टोंक में जब मीडिया ने सचिन पायलट को जोड़ते हुए सवाल पूछा तो डोटासरा झल्लाए नजर आए। उन्होंने मीडिया से कहा कि आपके पास कोई और सवाल नहीं है क्या, पूछने के लिए? आप किसी और मुद्दे पर बात करो… पायलट हमारा लीडर है, अशोक गहलोत हमारे लीडर है। आपको ऐसा मुद्दा छेड़ना चाहिए, जिससे जनता मजबूत हो, कांग्रेस मजबूत हो। जिससे जनता का भला हो। यह सब कोई चीज मायने नहीं रखती है, बीजेपी सरकार काम नहीं कर रही है, उस मुद्दे को तो आप नहीं देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पुलिस पर भड़का युवक! फिर युवक को गाड़ी में उठाकर डाल दिया

सचिन पायलट होंगे चेहरा या नहीं?

राजस्थान की सियासत में यह सवाल काफी चर्चा में है कि 2028 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस सचिन पायलट के चेहरे पर लड़ेगी या नहीं? इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान सामने आ गया है। जिसने संकेत दिए हैं कि यदि लोगों के मन में यह गलतफहमी है कि सचिन पायलट के चेहरे पर चुनाव होगा, तो शायद इस पर शंका है। डोटासरा ने कहा कि 2028 का चुनाव राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के चेहरे पर लड़ जाएगा। इस चेहरे पर ही राजस्थान और पूरे देश में चुनाव का नेतृत्व होगा। इस पर जब एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या सचिन पायलट राजस्थान में चेहरा नहीं होंगे? इस पर डोटासरा ने कहा कि जो मैंने पहले कहा है, उससे थोड़ी मुकरूँगा।

यह भी पढ़ें : मोडिफाइड वाहन और ब्लैक फिल्म की खैर नही! सीधे होगी बड़ी कार्रवाई

क्या कांग्रेस पायलट को कर रही है साइड लाइन

पिछली कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच हुई सियासी खींचतान का असर 2023 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला, लेकिन यह असर क्या अभी कायम है। इसको लेकर राहुल गांधी के पुष्कर दौरे ने एक बार फिर इस चर्चा को हवा दे दी है। प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया ऑफिशल अकाउंट से राहुल गांधी के स्वागत के दौरान सचिन पायलट की फोटो गायब होना। इस ओर संकेत दे रही है। इधर, राजनीतिक जानकार लोगों के कयास शुरू हो गए, क्या राजस्थान में कांग्रेस फिर से सचिन पायलट को साइड लाइन करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के सोशल मीडिया ऑफिशल अकाउंट से पायलट की तस्वीर गायब होना, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान सियासत में कई तरह की चर्चाएं पैदा कर रही है।

यह भी पढ़ें : सीएम ने मोदी को सौंप दी मंत्रियों की रिपोर्ट! जानिए कब फेरबदल होगा

टोंक में फिर खूनी संघर्ष! बीजेपी कार्यकर्ता पर निर्ममता से हमला

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!