पुलिस पर भड़का युवक! फिर युवक को गाड़ी में उठाकर डाल दिया
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में पुलिस चेकिंग के दौरान एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस एक युवक को पकड़कर पुलिस के जीप में डालकर पिटाई करती हुई नजर आ रही है। दरअसल, यह वीडियो आनासागर स्थित चौपाटी का है, जहां हेलमेट चालान को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के बाद पुलिस ने युवक को पकड़कर गाड़ी में डाल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पीड़ित युवक ने पुलिस पर जबरन चालान के नाम पर मारपीट और भद्रता का आरोप लगाया है। वीडियो में देख सकते हैं कि यह युवक चिल्ला चिल्ला कर खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है।
यह भी पढ़ें : पायलट को लेकर कांग्रेस में झल्लाहट क्यों? किस वजह से कांग्रेस में डर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से सनसनी
अजमेर के आनासागर स्थित चौपाटी पर यह हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां पुलिसकर्मी एक युवक को गाड़ी में डालते नजर आए। इस बीच पुलिस की हाथापाई भी दिखाई दे रही है। युवक कह रहा है कि मैने कोई गलती थोड़ी की है। आप मुझे क्यों पकड़ रहे हैं। इस पर जब पुलिस वाले नहीं माने तो युवक चिल्ला कर लोगों से खुद को बचाने की गुहार करते हुए नजर आया। बताया जा रहा है कि यह युवक हरिभाऊ उपाध्याय नगर निवासी जयेश सोनी है। जिसका हेलमेट चालान को लेकर पुलिस के साथ विवाद हो गया। जयेश का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया।
यह भी पढ़ें : टोंक में फिर खूनी संघर्ष! बीजेपी कार्यकर्ता पर निर्ममता से हमला
मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है
इस दौरान पुलिस की गाड़ी में जबरन धकेले जा रहे युवक ने चिल्ला चिल्ला कर कहा कि मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। मैंने सभी दस्तावेज पुलिस को दिखा दिए हैं। इसके बाद भी मेरा जबरन चालान बनाए जा रहा है। मेरा फोन भी जब्त कर लिया है। पुलिस जबरन मुझे पकड़ने का प्रयास कर रही है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी वहां मौजूद लोगों से बहस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई का वहां मौजूद आमजन ने भी विरोध किया। इस पर मौजूद पुलिस हेड कांस्टेबल लोगों को चालान बुक दिखाकर अपनी सफाई देता हुआ नजर आया।
यह भी पढ़ें : सीएम ने मोदी को सौंप दी मंत्रियों की रिपोर्ट! जानिए कब फेरबदल होगा
पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इधर, मामले को लेकर पुलिस पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अब सभी की निगाहें पुलिस विभाग की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। यदि शिकायत की पुष्टि होती है, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। मामले की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : सांसद हनुमान बेनीवाल पर मामला दर्ज! क्या प्रदेश में बवाल होगा?

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






