दादा देखता रह गया और अंगुली पकड़ी हुई पोती को उड़ा गया बाइक चालक

दादा देखता रह गया और अंगुली पकड़ी हुई पोती को उड़ा गया बाइक चालक
Spread the love

दिनेश गहलोत

अजमेर : राजस्थान अजमेर जिले के नसीराबाद स्थित एक रोंगटे खड़े करने वाली घटना सामने आई। जिसको सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस दौरान पोती को उड़ा गया एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें ढाई साल की मासूम बच्ची अपने दादा की अंगुली पड़कर सड़क पार कर रही थी। इस बीच तेज रफ्तार से आरही एक मोटरसाइकिल ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतनी तेजी से हुआ कि दादा की उंगली पकड़ी बच्ची 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया। एक बार उसके दादा को भी हादसे का पता चला। अगले ही पल जब बच्ची को अपने हाथों से छूटते हुए देखा तो उसके मुंह से चीख़ निकल पड़ी।

पल भर में ही बच्ची को उड़ा गई बाइक

हैरान कर देने वाला या हादसा अजमेर जिले के नसीबाबाद से सामने आया है। जिसमें बच्ची अपने दादा की उंगली पड़कर रोड क्रॉस कर रही थी, तभी ये हादसा हुआ। दुर्घटना में मासूम बालिका गंभीर रूप घायल हो गई। जिसको नसीराबाद हॉस्पिटल लेकर गए, वहां से अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया। नसीराबाद सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पोती कृषिका के साथ सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक तेजी से आई और पोती को घसीट ले गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गई।

8 अगस्त का बताया जा रहा है, घटना का वीडियो

यह घटना 8 अगस्त को नसीराबाद के बलवंत चौराहा के रहने वाले अशोक कुमार के साथ हुई, जब वह 8 अगस्त को अपनी पोती को लेकर सड़क पार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में मासूम बालिका गंभीर रूप घायल हो गई। जिसको नसीराबाद हॉस्पिटल लेकर गए, वहां से अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहां से इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इधर पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस सीसीटीवी को लेकर जांच कर रही है।

For More Updates: TwitterFacebook | Instagram

Latest News: पूर्व मंत्री के समधी ने कर डाली 30 करोड़ की टैक्स चोरी, अब होगी गिरफ्तारी!

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author