महिला को फुटबाॅल की तरह उछाला दिया सांड ने, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

Spread the love

भरतपुर : राजस्थान में लगातार आवारा मवेशियों का आतंक लोगों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने स्ट्रीट डॉग के मामले में भी सरकारों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच भरतपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जिसको सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें एक महिला को फुटबाॅल को एक सांड ने चपेट में ले लिया और महिला कोे सांड ने अपने सींग से करीब 4 फीट तक उछाल दिया। इसके बाद वह महिला को रौंदते हुए चला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

महिला को फुटबाॅल को 4 फीट तक सींग से मारकर उछाल दिया

भरतपुर में यह हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां बाजार में दो सांड आपस में भिड़ गए। इस बीच वहां से गुजर रही एक महिला शाहजहां (58) सांडों की लड़ाई की चपेट में आ गई। दरअसल, महिला बाजार से सामन लेकर गुजर रही थी। इस बीच लड़ते हुए एक सांड अचानक पीछे से महिला की तरफ आया और अपने सींग से महिला को 4 फीट तक उछाल कर गिरा दिया। यही नहीं, इसके बाद सांड महिला को रौंदते हुए चला गया। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आई। यह पूरी घटना सीसीटीपी में रिकाॅर्ड हो गई। वहीं इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग बुरी तरह भयभीत हो गए।

घटना के बाद बेसुध हो गई महिला

इधर, सांड की चपेट में आने के बाद घायल महिला बेहोश हो गई। इसे देखकर आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े और उन्होंने उसके माथे पर पट्टी आदि बांधकर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला ने बताया कि उसे कुछ भी पता नहीं है कि किसने उसे संभाला और वह कैसे घर पहुंची? इधर, घटना के बाद लोगों में भरतपुर नगर निगम प्रशासन की लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोग इस घटना को लेकर नगर निगम प्रशासन को कोस रहे हैं।

For More Updates: TwitterFacebook | Instagram

Latest News: सवाई माधोपुर में बड़ा हादसा, नदी में नाव पलटने से कई लोग डूबे, जानिए लेटेस्ट खबर

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author