शिक्षा मंत्री ने शिक्षिका का मोबाइल चेक किया! कांग्रेस ने बताई शर्मनाक हरकत

शिक्षा मंत्री ने शिक्षिका का मोबाइल चेक किया! कांग्रेस ने बताई शर्मनाक हरकत
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर लगातार सियासत की सुर्खियों में रहते हैं। इसको लेकर कांग्रेस उन पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूकती है। इस बीच राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें मानसिक दिवालियापन का शिकार बताया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में शिक्षा मंत्री महिला शिक्षिका का मोबाइल चेक करते हुए नजर आ रहे हैं। जिस पर कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री को घेरते हुए प्रहार किया है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

यह भी पढ़ें : स्कूली बच्चों पर पुलिस ने भांजी लाठियां! फिर 5 घण्टे तक हुआ जमकर बवाल

मदन दिलावर को बताया मानसिक दिवालियापन

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अपने ऑफिशियल X अकाउंट से यह वीडियो शेयर की, जो 16 जुलाई रात 9:11 बजे पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक महिला शिक्षिका का मोबाइल चेक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि ‘शिक्षा मंत्री मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं.. इसका एक और रूप देखिए। आखिर शिक्षा मंत्री को किसी भी शिक्षिका का मोबाइल चेक करने का अधिकार किसने दिया? ये केवल निजता का सवाल नहीं, बल्कि सम्मान और गरिमा का भी प्रश्न है। शिक्षा मंत्री को शिक्षकों के मोबाइल नहीं, अपनी नाकामियों की फाइल चेक करनी चाहिए। असली सच्चाई वहीं मिलेगी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट ने दिखाया गुस्सा! जब समर्थकों ने पायलट के CM को लेकर लगाए नारे

शिक्षा मंत्री उटपटांग काम करते – जसवंत गुर्जर

इधर, प्रदेश कांग्रेस के वॉर रूम प्रभारी जसवंत गुर्जर ने भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को घेरा। उन्होंने ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ को दिए गए अपने लिखित वर्जन में बताया कि ‘शिक्षा मंत्री जी सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट के कार्य कर रहे हैं। कैसे विद्यालयों में नामांकन बढ़े, शिक्षकों की भर्ती कैसे हो, उपलब्ध शिक्षकों को अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति से हटा कर शिक्षण कार्य में ही लगाया जाए। विद्यालयों में शिक्षा का स्तर कैसे सुधरे इन विषयों को छोड़, सिर्फ पब्लिसिटी के लिए उटपटांग काम करते है, प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है।’

यह भी पढ़ें : 100 से अधिक भ्रूणों का मार दिया गर्भ में! पुलिस ने दबोचा हैवान को

शिक्षा मंत्री ने तीन स्कूलों का किया था औचक निरीक्षण

बता दें कि शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने गुरुवार को जयपुर के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेदिया कॉलोनी राज भवन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजिडेंसी तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सी स्कीम जयपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दिलावर ने विद्यालय में स्वच्छता को लेकर गहन जांच की तथा स्कूलों में बच्चों के लिए बनाए गए शौचालय का निरीक्षण किया। कक्षा कक्ष में पहुंचकर बच्चों की उपस्थिति की जांच की तथा स्टाफ की संख्या एवं उपस्थित स्टाफ सदस्यों को लेकर पूछताछ की। वहीं शिक्षा मंत्री ने बिना स्वीकृत अवकाश लिए विद्यालय में अनुपस्थित मिले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संयुक्त निदेशक शिक्षा जयपुर को निर्देशित किया।

नोट : इस खबर के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के मीडिया समन्वयक से बातचीत की गई, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी दिलावर की तरफ से कोई पक्ष नही आया।

यह भी पढ़ें : मेंढक-मेंढकी बने दूल्हा-दुल्हन! पूरे शहर ने देखी अनोखी शादी

सचिन पायलट ने दिखाया गुस्सा! जब समर्थकों ने पायलट के CM को लेकर लगाए नारे

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,