राजस्थान BJP में क्या बड़े बदलाव की आहट! पंचायत चुनाव में हार के बाद मदन राठौड़ समेत 5 नेता दिल्ली तलब, जानिए बैठक में क्या हुआ
✍🏻 मनीष बागड़ी
जयपुर : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त मिली। इस बीच दिल्ली हाई कमान ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और चारों महामंत्री को दिल्ली तलब कर लिया। पंचायत चुनाव की हार को लेकर उनसे सवाल जवाब किए गए। इधर, नेताओं के दिल्ली तलब होने की घटना के पीछे कोई बड़ा छिपा संदेश माना जा रहा है। वहीं इस घटनाक्रम को लेकर राजस्थान की सियासत में जमकर हलचल मची हुई है। राजनीतिक पंडितों के इसको लेकर कई तरह के कयास शुरू हो गए हैं कि आखिर उस बैठक में क्या हुआ होगा? क्या अब आने वाले दिनों में राजस्थान की बीजेपी में कोई बड़ा सियासी संदेश या बदलाव देखने को मिलेगा? इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं है।
यह भी पढ़ें : धौलपुर में कांग्रेस विधायक के कोल्ड स्टोरेज पर पुलिस की तलाशी! जिला प्रमुख चुनाव में 6 DR के कथित गायब होने का मामला
दिल्ली तलब होना पहले ही तय माना जा रहा
बीते दिनों राजस्थान में पंचायत राज चुनाव में बीजेपी को जिस तरह हार का सामना करना पड़ा था। इसको लेकर यही चर्चाएं शुरू हो गई थी कि बीजेपी के प्रदेश नेताओं को अब दिल्ली तलब किया जाएगा और यह हुआ भी यही। बुधवार शाम प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, चारों महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी और कैलाश मेघवाल को केंद्रीय कार्यालय में तलब कर लिया। इस बैठक में प्रदेश के प्रभारी संजय भाटिया भी शामिल हुए।
इस बैठक के राजनीतिक मायने
राजस्थान में पंचायत राज चुनाव में बीजेपी का, जो प्रदर्शन रहा। वह संगठन की दृष्टि से निराशाजनक माना जा रहा है। इधर, इन नेताओं को दिल्ली तलब किया जाना कोई साधारण घटना नहीं है। इसके पीछे बड़ी वजह तो जरूर है। राजस्थान में बीजेपी को इतने बड़े स्तर पर हार का सामना करना पड़ा। आखिर इसके पीछे क्या वजह है? इन कारणों को लेकर इस बैठक में समीक्षा की गई। प्रदेश के कई हिस्सों में बीजेपी की आपसी फूट और कमजोरी सामने आई हैं। इसको लेकर यही माना जा रहा है कि बैठक में केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के इन नेताओं से पूरा स्पष्टीकरण मांगा होगा।
यह भी पढ़ें : टोंक जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का हंगामा, BJP उम्मीदवार के नामांकन पर उठाए सवाल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
प्रदेश के लिए क्या होगा सियासी संदेश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चारों महामंत्री के दिल्ली तलब करने की घटना को लेकर अब राजस्थान के सियासी गलियारों में बड़ा संदेश माना जा रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि दिल्ली में तलब होने के बाद इस बैठक को लेकर क्या होगा? राजस्थान में ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे बीजेपी के जनाधार को लेकर अब केंद्रीय नेतृत्व की क्या रणनीति होगी? क्या इस हार के बाद राजस्थान की बीजेपी के लिए कोई बड़ा सियासी संदेश या कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा? इसको लेकर भी जानकार लोगों के कई तरह की चर्चा हैं। हालांकि 2028 के विधानसभा को अभी दो साल का समय है, लेकिन कांग्रेस फुल कॉन्फिडेंस लबरेजइ है, और आगे की तैयारी में जुट गई। ऐसे में अब देखना होगा कि बीजेपी की इस पर क्या तैयारी रहेगी?
यह भी पढ़ें : टोंक में BJP की हार का अब कौन जिम्मेदार! क्यों खिसक गई जिले में पार्टी की जमीन, क्या संगठन में होगा बदलाव
विचार विमर्श के लिए बुलाया
इधर दिल्ली में बैठक के बाद भाजपा के विदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और महामंत्री श्रवण बगड़ी की मीडिया में प्रतिक्रिया सामने आए मीडिया ने बैठक में उन्हें किस वजह से बुलाया इसको लेकर सवाल की। इसमें उन्होंने स्वीकार किया है की बैठक में पंचायत राज चुनाव को लेकर समस्या की गई है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व कभी भी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बातचीत विचार विमर्श और समीक्षा के लिए दिल्ली बुलाता रहता है इसी तरह श्रवण बगड़ी ने बताया कि बैठक में बीजेपी के अभियानों को लेकर फीडबैक लिया गया है इसके अलावा आगे की क्या कार्यक्रम रहने वाले हैं इस पर भी चर्चा की गई है हालांकि इस दौरान मदन राठौड़ पत्रकारों के सवालों के ज्यादा जवाब देने से बचते हुए नजर आए

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
