पाली में BJP की बगावत! चौथाराम मेघवाल ने लगाए मदन राठौड़ मुर्दाबाद के नारे, क्या कांग्रेस को मिलेगा फायदा, देखिए Video
पाली : राजस्थान के पाली में जिला प्रमुख का टिकट नहीं मिलने के कारण बीजेपी नेता चौथाराम मेघवाल ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और जिला अध्यक्ष के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। दरअसल, चौथाराम टिकट के लिए प्रमुख रूप से दावेदारी कर रहे थे, लेकिन बीजेपी ने एन वक्त में सीता देवी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद चौथाराम का गुस्सा उबल पड़ा। इसको लेकर उनका वीडियो भी सामने आया है। वह जिसमें नारेबाजी कर रहे हैं। इधर, घटना से पाली में सियासी हलचल मच गई है।
यह भी पढ़ें : टोंक जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का हंगामा, BJP उम्मीदवार के नामांकन पर उठाए सवाल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुर्दाबाद के नारे लगाए
दरअसल, पाली जिला प्रमुख के लिए एसी वर्ग की ओपन सीट आरक्षित है। इसको लेकर भाजपा के नेता चौथाराम मेघवाल ने जिला प्रमुख के लिए अपनी दावेदारी जाता रहे थे। हालांकि इस दौड़ में कई नेता और भी शामिल थे। लेकिन बीजेपी ने बुधवार को सीता देवी बावरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद चौथाराम का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस घटना से बीजेपी में हडकम्प मच गया। इस दौरान वह मौजूद भाजपा के नेता उन्हें समझा कर शांत करने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ।
यह भी पढ़ें : टोंक में अलका बैरवा होंगी नई जिला प्रमुख! सचिन पायलट के गढ़ में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव
पाली में बीजेपी की फूट आई नजर
इस दौरान चौथाराम ने मीडिया के सामने कहा कि जो अभी बीजेपी में शामिल भी नहीं हुई, ऐसे प्रत्याशी को जिला प्रमुख का उम्मीदवार घोषित किया गया है। यह गलत है। इसमें जिलाध्यक्ष पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया। इधर, चौथाराम की नारेबाजी की घटना से पाली जिले की बीजेपी में जमकर हलचल मच गई है। सियासी गलियारों में बीजेपी में इस फूट को लेकर तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। वीडियो में बीजेपी के नेता चौथाराम को समझा बूझाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन चौथाराम नारेबाजी करने से नहीं रुके।
यह भी पढ़ें : वसुंधरा राजे की सुरक्षा वाली ‘पुरानी स्क्रिप्ट’ हर बार क्यों हो जाती है सक्रिय? समझिए पीछे की सियासी गणित
जिला प्रमुख के लिए क्या होगी क्रॉस वोटिंग?
पाली में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर चौथाराम ने बीजेपी में बगावत के सुर दिखाए हैं। ऐसे में क्या अब क्रॉस वोटिंग की संभावना होगी? इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। बता दें कि पाली जिले में 33 जिला परिषद सदस्य सीटें हैं। इनमें 19 सीटों पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया। जबकि कांग्रेस 14 सीटों पर जीत हासिल कर पाई। इधर, चौथाराम की बगावत के बाद अब क्रॉस वोटिंग को लेकर लोग गणित लगा रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस को जिला प्रमुख बनाने के लिए महज 3 सीटों की दरकार है। वहीं कांग्रेस की तरफ से निरमा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
