धौलपुर में कांग्रेस विधायक के कोल्ड स्टोरेज पर पुलिस की तलाशी! जिला प्रमुख चुनाव में 6 DR के कथित गायब होने का मामला
धौलपुर : राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर जमकर सियासी हलचल मची हुई है। इस बीच धौलपुर में जिला प्रमुख चुनाव से पहले सियासी माहौल जमकर गर्मा गया। इस दौरान 6 जिला परिषद सदस्यों के कथित अपहरण का मामला सामने आया। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छह अलग-अलग मामले दर्ज की है। इधर, शिकायत के बाद राजा खेड़ा के विधायक रोहित बोहरा कोल्ड स्टोरेज पर पुलिस ने तलाशी लिए जाने का दावा किया गया। हालांकि बाद में इन 6 सदस्यों ने नाटकीय तरीके से पहुंच कर मतदान कर दिया है।
विधायक के कोल्ड स्टोरेज पर पुलिस की तलाशी
धौलपुर में जिला प्रमुख को लेकर बुधवार सुबह से काफी हलचल रह। इस बीच 6 जिला परिषद सदस्य के गायब होने की घटना से सियासी हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत दी है। इसको लेकर धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर पुलिस ने छह अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद विधायक के कोल्ड स्टोरेज पर पुलिस ने तलाशी। हालांकि पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस को दी गई शिकायत में गायब हुए जिला परिषद सदस्य भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बताए गए हैं। बाद में 6 सदस्यों ने तरीके से पहुंच कर अपना वोट डाला।
यह भी पढ़ें : टोंक जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का हंगामा, BJP उम्मीदवार के नामांकन पर उठाए सवाल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
विधायक ने सरकार और प्रशासन पर लगाया आरोप
इस मामले में विधायक रोहित बोहरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रशासन को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। वह कांग्रेस के जीते हुए सदस्य पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बीजेपी के राज को जंगल राज की संज्ञा दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारा राज आने दीजिए किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें : टोंक में अलका बैरवा होंगी नई जिला प्रमुख! सचिन पायलट के गढ़ में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव
धौलपुर की यह है सियासी समीकरण
बता दें कि धौलपुर जिला परिषद में 29 सीटें हैं। इसमें कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 21 सीटों पर कब्जा किया। इस दृष्टि से कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है। यहां बीजेपी केवल पांच सीट ही जीत पाई। जबकि बहुजन समाजवादी पार्टी के पास तीन सीटों पर कब्जा है। जबकि धौलपुर जिला प्रमुख के लिए अनुसूचित जाति महिला की सीट आरक्षित है। जहां कांग्रेस की तरफ से अनीशा सिंह को उम्मीदवार बनाया गया जबकि कांग्रेस से बागी हुई सोमवती भास्कर ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसे भाजपा ने सपोर्ट किया है।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
