देवली : बावड़ी बालाजी मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा, आरोपी पर 13 पुलिस मामले दर्ज
टोंक : राजस्थान के टोंक में देवली थाना पुलिस ने मंदिर चोरी की घटना को लेकर बड़ा खुलासा दिया है। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। जिसने बीते दिनों बावड़ी बालाजी मंदिर में चांदी का छात्र और मुकुट चुराया था। पुलिस ने बताया आरोपी युवक पर एक दर्जन से अधिक विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी से जांच के बाद और भी कहीं वारदातें खुलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : टोंक जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का हंगामा, BJP उम्मीदवार के नामांकन पर उठाए सवाल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने किया मंदिर चोरी का खुलासा
बीते दिनों 18 नवंबर को बावड़ी बालाजी मंदिर में चोरी की घटना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी 19 वर्षी कुशीराम राम पुत्र रतनलाल मोग्या निवासी चरई, थाना सदर जिला टोंक को गिरफ्तार किया। जिसने बावड़ी बालाजी मंदिर में चोरी की घटना को कबूल किया है। आरोपी आदतन अपराधी है, उससे पूछताछ में चोरी के और भी खुलासे होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : वसुंधरा राजे की सुरक्षा वाली ‘पुरानी स्क्रिप्ट’ हर बार क्यों हो जाती है सक्रिय? समझिए पीछे की सियासी गणित
पहाड़ियों के पास से दबोचा आरोपी को
चोरी के आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र की मदद से घटना को लेकर सुराग लगाया। जिसमें सामने आया कि इस वारदात में कोई मोग्या जाति से जुड़े हुए लोगों का हाथ सामने आया। वारदात करने के बाद आरोपी जंगलों में छुपकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने अपने मुखबीर की मदद से दूनी की पहाड़ियों से आरोपी को दबोच लिया। गघटना के संबंध में पुलिस आरोपी से चुराए गके सामान को लेकर बरामद करने का प्रयास कर रही है।
एक दर्जन से अधिक आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज
इधर, पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है। उस पर 13 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें बिजली चोरी, आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज है। यह मामले बूंदी, सवाई माधोपुर, नैनवा, अजमेर, पीसांगन,, गेगल पुलिस थानों में दर्ज बताए गए हैं। इनमें अधिकतर मामले बिजली चोरी से जुड़े हुए हैं। आरोपी को पकड़ने में देवली पुलिस थाने की सहायक उप निरीक्षक अब्दुल वहाब, पुलिसकर्मी स्माइल और हुकुम नाथ जैसे पुलिसकर्मियों का सहयोग रहा।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
