टोंक जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का हंगामा, BJP उम्मीदवार के नामांकन पर उठाए सवाल, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
टोंक : राजस्थान के टोंक में जिला प्रमुख चुनाव के बीच कांग्रेस का हंगामा सामने आया। इस दौरान कांग्रेस के टोंक प्रभारी सुमित गर्ग ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन भरने के समय के 2 मिनट बाद बीजेपी का कैंडिडेट आता है और उसका फॉर्म भरवारा जाता है। उन्होंने प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर क्यों बीजेपी की मदद की जा रही है। इधर, चुनाव प्रक्रिया के बीच कांग्रेस के इस हंगामा से हलचल मच गई है। इधर, प्रशासन का कहना है कि आवेदन तय समय के दौरान ही भरा गया।
यह भी पढ़ें : टोंक में अलका बैरवा होंगी नई जिला प्रमुख! सचिन पायलट के गढ़ में कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव
कांग्रेस प्रभारी का आरोप, लेट आया बीजेपी का उम्मीदवार
टोंक में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार सुबह से सरगर्मिया दिखाई दी। इधर, कांग्रेस की तरफ से अलका बैरवा ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस बीच भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका बैरवा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इसको लेकर टोंक जिला कांग्रेस प्रभारी सुमित गर्ग ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी का उम्मीदवार आवेदन भरने के निश्चित समय के 2 मिनट बाद आया है। इसके अलावा इसका प्रस्तावक 5 मिनट लेट आया। इसके बाद भी प्रशासन ने उसका नामांकन एक्सेप्ट किया।
यह भी पढ़ें : वसुंधरा राजे की सुरक्षा वाली ‘पुरानी स्क्रिप्ट’ हर बार क्यों हो जाती है सक्रिय? समझिए पीछे की सियासी गणित
आखिर क्यों बीजेपी की मदद की जा रही है
कांग्रेस प्रभारी सुमित गर्ग ने आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र का पहला ऐसा मौका है, आखिर क्यों बीजेपी की मदद की जा रही है। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि बीजेपी के मंशूबेे कभी कामयाब नहीं होंगे। यह नहीं जीत पाएंगे। चाहे जितना भी जोर लगा ले। उन्होंने प्रशासन के इस रवैया को लेकर कहा कि यह क्या हो रहा है? लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही है। कानून को ताक में रखा जा रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह सब मीडिया के सामने हुआ है, मीडिया भी इसका गवाह है। इधर, प्रशासन का पक्ष है कि बीजेपी के उम्मीदवार ने तय समय में ही आवेदन भरा है।
✍🏻 मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : देवली : बावड़ी बालाजी मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा, आरोपी पर 13 पुलिस मामले दर्ज

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
