दामाद की ससुराल में जमकर पिटाई! गिड़गिड़ाया तो भी लोगों ने नही छोड़ा पूरी रात
पाली : राजस्थान के पाली में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां ससुराल में एक दामाद को लोगों ने चोर समझ कर पकड़ लिया। यही नहीं खिड़की से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। पीड़ित ग्रामीणों के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में घटना की सूचना लगने पर पुलिस ने पीड़ित को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़वाया। घटना को लेकर पीड़ित व्यक्ति के पिता ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें : पैर में मारी गोली! फिर बदमाशों ने लाखों रुपए लूट कर मचाया तांडव
ससुराल आए दामाद को पीटा ग्रामीणों ने
हैरान कर देने वाला यह मामला पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार के साथ बिना नंबर की बाइक पर बैठकर ससुराल आया। इस बीच ग्रामीणों को व्यक्ति पर शंका हुई और चोर समझ कर दोनों को पकड़ कर खिड़की से बांधकर पूरी रात पीटा। इस दौरान दामाद पूरी रात गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। बातें जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने पीड़ित को छुड़वाया। तब जाकर असलियत सामने आई।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल के प्रयास से मिला बड़ा हक! हरियाणा से मिलेगा भरपूर पानी, जानिए कैसे
पुलिस के आने पर हुआ खुलासा
इधर, पुलिस को मामले की सूचना मिली, तो वह मौके पर पहुंची और पीड़ित युवक से पूछताछ की। इसके बाद सामने आया कि वह उस गांव का दामाद है, जो अपने रिश्तेदार के साथ ससुराल आया था, लेकिन जिस बाइक पर आया था उस पर नंबर नहीं थे। इसके कारण ग्रामीणों को उन पर चोर होने की शंका हुई और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ कर जमकर पीट दिया। बता दें कि गांव में पिछले दिनों से कई चोरी की वारदातें हो चुकी है। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त था। इसी के चलते उसके गांव के ही दामाद व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। इधर, मामले को लेकर रोहट पुलिस थाने में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। इसको लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : पुलिस तो खुद पिटती है! मुझे क्या सुरक्षा दोगे? सांसद हरीश मीणा ने पुलिस को घेरा
CMHO पर बिफर पड़े बाड़मेर सांसद और दो विधायक! फिर अधिकारी के छूट गए पसीने

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






