पैर में मारी गोली! फिर बदमाशों ने लाखों रुपए लूट कर मचाया तांडव
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में दबंग बदमाशों का जमकर कहर देखने को मिला। दो युवकों पर बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए निर्मम तरीके से मारपीट की और पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। साथ ही आरोपियों ने उनसे लाखों रुपए लूट लिए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को धौलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें : कोटा में पाकिस्तान का ख़ौफनाक खेल! धर्मांतरण और डर्टी वीडियो के पीछे बड़ी साजिश का दावा
पैर में गोली मारकर लूट लिए लाखों रुपए
धौलपुर जिले के बसेड़ी से नादनपुर गांव के बीच यह हैरान करने वाली घटना सामने आई। जिसने इलाकों में सनसनी और भय फैला दिया है। इस घटना में पीड़ित युवक नादनपुर निवासी धर्मेंद्र शर्मा और श्यामू शर्मा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह बाइक से गांव आ रहे थे। इस बीच करीब एक दर्जन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लाठी डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पैर में गोली मार दी। इससे वह निढ़ाल हो गए। साथ ही आरोपी उनके पास मौजूद 7.30 लाख रुपए की नगदी छीन कर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : दामाद की ससुराल में जमकर पिटाई! गिड़गिड़ाया तो भी लोगों ने नही छोड़ा पूरी रात
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस दौरान घायल युवकों को धौलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित ने बताया कि लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने जाते समय दोनों को जान से मारने की धमकी दी। इधर, घटना से लोगों में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : गहलोत और पायलट ही दिला सकते हैं पानी! रामकेश मीणा ने बताई बड़ी सच्चाई
CMHO पर बिफर पड़े बाड़मेर सांसद और दो विधायक! फिर अधिकारी के छूट गए पसीने

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






