ट्रांसफर के लिए गजब खेल! आरोपी ने डिप्टी सीएम बनकर अफसरों को हड़का दिया

ट्रांसफर के लिए गजब खेल! आरोपी ने डिप्टी सीएम बनकर अफसरों को हड़का दिया
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में एक नर्सिंग ऑफिसर ने डिप्टी सीएम के नाम पर फर्जी कॉल के जरिए अफसरों को हड़का दिया। आरोपी ने अपना तबादला करवाने के लिए यह कारनामा किया। उसने फर्जी तरीके से डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की डीपी लगाई। इसके बाद वॉइस मोडिफिकेशन एप के जरिए अफसर को धमकाया और जेएलएन अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर पर अपना तबादला करवाने का दबाव डाला। बाद यह यह मामला जब उजागर हुआ, तो सबके होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें : लाभार्थियों को मिलेंगे 13 करोड़ रुपए के चेक! जानिए CM भजनलाल किन्हें देंगे सौगात

तबादला करवाने के लिए बन गया फर्जी डिप्टी सीएम

हैरान कर देने वाला यह मामला एक नर्सिंग ऑफिसर प्रमोद पारीक से जुड़ा हुआ है, जिसने अपना तबादला JLN अस्पताल में करवाने के लिए फर्जी तरीका अपनाया। आरोप है कि उसने डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की फोटो की डीपी लगाई और उसके जरिए फर्जी कॉल और वॉइस मोडिफिकेशन एप के जरिए अधिकारियों को फोन किया। आरोपी ने एप के जरिए डिप्टी सीएम की आवाज में अफसरों को धमकाया।

यह भी पढ़ें : उसका तो मैं इलाज कर दूंगा! वन मंत्री संजय शर्मा फिर आए चर्चा में

आरोपी के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें

आरोपी प्रमोद पारीक सैटेलाइट अस्पताल में कार्यरत था। उसके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि वह निजी चिकित्सालय का संचालन भी करता है। इसके लिए सरकारी संसाधनों को उपयोग अपने स्वार्थ के लिए पूरा करता है। वह डिप्टी सीएम के नाम पर अधिकारियों पर दबाव बनाकर चाहता था कि उसका तबादला JLN अस्पताल में हो जाए।

यह भी पढ़ें : बेटा है या हैवान! बुजुर्ग को बर्बरता से पीटा और घसीटते हुए घर से निकाला

पूर्व मंत्री अनिता भदेल ने खोला राज

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पूर्व मंत्री और विधायक अनीता भदेल को डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के नाम की एक सिफारिश की जानकारी लगी। उन्होंने इस मामले में अस्पताल प्रबंधन से पता किया तो सामने आया कि प्रमोद पारीक का ट्रांसफर उप मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर की गई है। इस पर भदेल ने सीधे उपमुख्यमंत्री कार्यालय और चिकित्सा अधिकारियों से संपर्क कर हकीकत जानी। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से पूछताछ करने पर पता चला कि वहां से किसी भी कर्मचारी के ट्रांसफर की कोई सिफारिश नहीं की गई है। इस मामले में अब उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोटा में पाकिस्तान का ख़ौफनाक खेल! धर्मांतरण और डर्टी वीडियो के पीछे बड़ी साजिश का दावा

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,