डोटासरा सही या किरोड़ी लाल? इन वायरल तस्वीरों ने चढ़ा दिया पारा

डोटासरा सही या किरोड़ी लाल? इन वायरल तस्वीरों ने चढ़ा दिया पारा
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में सियासत के दो साडू गोविंद सिंह डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा जमकर चर्चा में हैं। गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को दावा करते हड़कंप मचा दिया। इधर, किरोड़ी लाल मीणा ने अशोक गहलोत के पैर पकड़ने वाले बयानों को झूठ का पुलिंदा बताया। इस बीच कांग्रेस वार रूम के प्रभारी जसवंत सिंह गुर्जर ने किरोड़ी लाल मीणा पुराने ट्वीट को वायरल कर हलचल पैदा कर दी। इस ट्वीट में 2019 के दौरान डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा के बीच की मुलाकात की तस्वीरें हैं। ऐसे में अब सियासत में चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर किरोड़ी लाल मीणा सही है या गोविंद सिंह डोटासरा के दावों में सच्चाई है?

जसवंत गुर्जर का ट्वीट लिंक👇

https://x.com/jaswantgurjar/status/2070018590187954421?s=46

गोविंद सिंह डोटासरा बनाम किरोड़ी लाल मीणा

जसवंत गुर्जर का तंज, सत्य फाइलों में नहीं छुपता

कांग्रेस के प्रतीक्षा अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को एक बयान देकर जमकर हलचल मचा दी। इसमें उन्होंने दावा किया कि किरोड़ी लाल मीणा उनसे मिले और अशोक गहलोत के पैर पड़कर उन्होंने अपने पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। इन आरोपों पर किरोड़ी लाल मीणा ने भी जमकर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि डोटासरा के बयान पर हंसी आती है, यह केवल झूठों का पुलिंदा है। इस बीच कांग्रेस वार रूम के प्रभारी जसवंत गुर्जर ने किरोड़ी लाल मीणा का 23 दिसंबर 2019 का एक ट्वीट फिर से रिपोस्ट किया। जिसमें किरोड़ी लाल मीणा तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से मिले। इस रिपोस्ट पर जसवंत सिंह गुर्जर ने तंज किया कि ‘सत्य फाइलों में नहीं छुपता है। समय आने पर स्वयं प्रस्तुत हो जाता है। उन्होंने आगे लिखा की पूरी पर्ची सरकार ही दिल्ली से आई झूठी पर्चियां से पढ़ रही है।’

यह भी पढ़ें : ट्रांसफर के लिए गजब खेल! आरोपी ने डिप्टी सीएम बनकर अफसरों को हड़का दिया

क्या है किरोड़ी लाल मीणा के पुराने ट्वीट में

जसवंत सिंह गुर्जर की ओर से किए गए किरोड़ी लाल मीणा के पुराने ट्वीट में किरोड़ी लाल, गोविंद सिंह डोटासरा के समीप बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा तस्वीर इस बात की भी पुष्टि कर रही है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मिले। इस दौरान किरोड़ी लाल ने अपने ट्वीट पर लिखा कि ‘प्रतिनिधिमंडल के साथ @ashokgehlot51 जी और @GovindDotasra जी से मुलाकात की, और शिक्षा मंत्री जी के पास प्रतिनिधिमंडल ने अपना पक्ष रखा। मुख्यमंत्री जी प्रतिनिधिमंडल से मिलकर छात्र-छात्राओं की मांगों पर पुनर्विचार करने का भरोसा दिया, आगे कहा कि अभी मैं दिल्ली जा रहा हूँ,शाम तक मैं वापस लौटूंगा, और शाम को प्रमुख शासन सचिव एवं शिक्षा मंत्री एवं आपके प्रतिनिधिमंडल के साथ परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से बात करूंगा। उसके बाद मैं छात्र-छात्राओं के हितों में ही फैसला लूंगा…’

यह भी पढ़ें : कोटा में पाकिस्तान का ख़ौफनाक खेल! धर्मांतरण और डर्टी वीडियो के पीछे बड़ी साजिश का दावा

ट्रांसफर के लिए गजब खेल! आरोपी ने डिप्टी सीएम बनकर अफसरों को हड़का दिया

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!