नवजात बच्चे को दो घंटे बाद मार दिया उसकी मां ने, फिर कहा मुझसे गलती हो गई, हैरान कर देगी खबर

नवजात बच्चे को दो घंटे बाद मार दिया उसकी मां ने, फिर कहा मुझसे गलती हो गई, हैरान कर देगी खबर
Spread the love

चूरू : राजस्थान के चूरू में एक महिला ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया, जहां महिला ने अपने नवजात बच्चे को गला घोंटकर मार दिया। इस नवजात बच्चे का 2 घंटे पहले ही जन्म हुआ था। वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। पुलिस के अनुसार महिला अपनी गरीबी और मानसिक तनाव के कारण परेशान थी। उसके चार पहले ही संताने थी। वहीं पति पहले से ही बीमार हैं। घर में कोई कमाने वाला नहीं था। इन सभी वजह से परेशान होकर महिला ने अपने नवजात बच्चे की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : जब तक पति नहीं मरा, तब तक पत्नी सिलबट्टे से फोड़ती रही सिर, रोंगटे खड़े कर देगी वारदात

जन्म के 2 घंटे बाद ही नवजात बच्चे को मार दिया महिला ने

हैरान करने वाली यह वारदात चूरू के राजकीय अस्पताल की है, जहां एक महिला गुड्डी देवी को प्रसव पीड़ा होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद महिला ने 2 घंटे बाद ही अपने नवजात बच्चे का मुंह दबाया और गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में जब नवजात बच्चे के शरीर में हलचल नहीं दिखाई दी, तो परिजनों ने चिकित्सकों को बुलाया, जहां उन्होंने नवजात बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : इस SDM का जोरदार इलाज करवाऊंगा, किरोड़ी लाल अब किस SDM पर भड़क गए?

गरीबी हालत से परेशान होकर अपने ही नवजात बच्चे की हत्या की

घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद गुड्डी ने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि वह पहले से ही चार बच्चों की मां है। इसके अलावा उसका पति 10 साल से पैरालिसिस में है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। इसके कारण परिवार का पालन पोषण करना भी दुभर हो गया है। इधर, पांचवी संतान होने के चलते गुड्डी और तनाव में आ गई। उसने दुखी होकर अपने ही नवजात बच्चे की गला घोटकर हत्या कर दी। वहीं, घटना के बाद उसकी बड़ी बहन मैना ने अपनी छोटी बहन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

चूरू महिला हत्या, नवजात की हत्या, गुड्डी देवी चूरू, राजकीय अस्पताल चूरू वारदात, राजस्थान क्राइम न्यूज, गरीबी में हत्या, मां ने बेटे की हत्या, चूरू न्यूज, राजस्थान ताजा खबर,
चूरू महिला ने नवजात की हत्या की,

यह भी पढ़ें : बच्चे की मोबाइल गेम की यह कैसी दिवानगी, परिजनों ने टोका तो मौत को गले लगा लिया

नरेश मीणा बोले, मैं तो मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं, अब विधायक की जगह CM क्यों बनना चाहते?

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author