नरेश मीणा ने अपनी हत्या की आंशका जताई, उन्हें दोबारा जेल भेजे जाने के पीछे यह बताई बड़ी वजह

नरेश मीणा ने अपनी हत्या की आंशका जताई, उन्हें दोबारा जेल भेजे जाने के पीछे यह बताई बड़ी वजह
Spread the love

जयपुर/टोंक : भगत सिंह सेना के प्रमुख नरेश मीणा को जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल से रविवार को डिस्चार्ज किया गया। उन्हें सीने में दर्द होने की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब उन्हें टोंक जेल में फिर से शिफ्ट कर दिया है। इस बीच नरेश मीणा ने अपनी हत्या होने की आशंका के संकेत दिए है। हांलाकि, नरेश खुलकर नहीं बोले। उन्होंने काफी नपे तुले शब्दों का प्रयोग किया। उनका यह बयान अब सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर रहा है। इसके पीछे नरेश मीणा ने पॉलिटिकल कारण बताया है। बता दें कि नरेश मीणा के समर्थक भी इसको लेकर कई बार दावा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट, जयपुर एसएमएस से किया डिस्चार्ज

नरेश मीणा ने जताई अपनी हत्या की आशंका

बता दें कि बीते दिनों तबीयत खराब होने के बाद नरेश मीणा को टोंक से जयपुर रैफर किया था, जहां उन्हें रविवार दोपहर बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इस बीच उन्होंने एक यूट्यूब न्यूज चैनल से बातचीत की। इसमें उन्होंने अपनी हत्या की आशंका को लेकर संकेत दिए। उन्होंने कहा कि उनको फिर से जेल भेजे जाने के पीछे पॉलिटिकल कारण है। हाडोती के कई नेता, सेठ नहीं चाहते हैं कि नरेश मीणा आगे बढ़े, कोई उनके खिलाफ बोले। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में जब पार नहीं पड़ती हैं, तो कानून की आड़ लेकर राजनीतिक हत्या करवाई जाती हैं।

यह भी पढ़ें : जीणमाता में जमीन में ‘खजाने’ का दिखाया सपना, पूजा पाठ के नाम पर लाखों की ठगी

फिर से जेल भेजने के पीछे की बताई बड़ी वजह

इस दौरान नरेश मीणा ने आगे बोलते हुए कहा उन्हें फिर से जेल भेजने के पीछे पॉलिटिकल कारण है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव, तो नहीं लेकिन हम पंचायत राज चुनाव में उतारना चाहते थे। इसको लेकर ही पॉलिटिकल षड्यंत्र के तहत उन्हें फिर से जेल में डाला गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब न्यायपालिका पर निर्भर है कि उन्हें कब तक जेल में रहने पड़ेगा? इस दौरान नरेश मीणा काफी शब्दों नपे तूले शब्दों में बोलते हुए नजर आए। नरेश के इस बयान से सियासत में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कंधे में लगी 2 गोलियां, घायल की हालत नाजुक

नरेश मीणा को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी

बता दें कि नरेश मीणा ने टोंक एसटी एसटी कोर्ट की ओर से जमानत रद्द किए जाने के बाद गत 6 अगस्त को नगर फोर्ट पुलिस थाने में आत्म समर्पण किया था। इसके बाद गत शनिवार को उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें टोंक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी ईसीजी रिपोर्ट नॉर्मल आई, लेकिन कार्डियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण उन्हें जयपुर एसएमएस में रेफर कर दिया, जहां रविवार को उनके विभिन्न टेस्ट हुए। इसमें उनकी रिपोर्ट नॉर्मल आई और उनके स्वास्थ्य में भी सुधार पाया गया। इसके बाद नरेश मीणा को डिस्चार्ज कर फिर से टोंक जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

लेखक – मनीष बागड़ी

BJP विधायक नौक्षम चौधरी को गेट पर रोककर बंद किया दरवाजा, गार्ड बोला-अंदर जाने की परमिशन नहीं है

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author