जीणमाता में जमीन में ‘खजाने’ का दिखाया सपना, पूजा पाठ के नाम पर लाखों की ठगी

जीणमाता में जमीन में ‘खजाने’ का दिखाया सपना, पूजा पाठ के नाम पर लाखों की ठगी
Spread the love

सीकर : राजस्थान की प्रसिद्ध जीणमाता में अंधविश्वास से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसमेें पूजा पाठ के नाम पीड़ित के साथ ठगी की वारदात हुई। आरोपी ने पीड़ित की घर की परेशानियां और बीमारी दूर करने के पूजा पाठ का रास्ता बताया। साथ ही उसे जमीन में दबा 46 किलो सोना और 13 किलो चांदी निकालने झांसा भी दिया। मामले में रूपगढ़ निवासी वर्षीय बजरंग लाल ने जीणमाता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि आरोपी ने कथित पूजा-पाठ के नाम पर झांसा देकर उससे नकदी और चांदी के आभूषण हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कंधे में लगी 2 गोलियां, घायल की हालत नाजुक

ठग ने पीड़ित को दिखाया ‘खजाने’ का सपना’

पीड़ित बजरंग लाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसक के परिवार में करीब सात साल से घरेलू कलह और बीमारी जैसी परेशानियां चल रही थीं। वह काफी परेशान था। इस बीच विनोद नाम का व्यक्ति उनके संपर्क में आया। उसने पीड़ित को पूजा-पाठ के जरिए उसकी समस्याएं खत्म करने का झांसा दिया। पीड़ित ने बताया कि करीब 21 महीने पहले आरोपी विनोद कथित तौर पर उन्हें एक अन्य व्यक्ति के पास ले गया। वहां कहा कि उनके घर की जमीन में कुछ कीमती सामान दबा हुआ है और विशेष पूजा-अनुष्ठान से बाहर निकाल सकते है। इससे वह आरोपियों के झांसे में आ गया।

यह भी पढ़ें : BJP विधायक नौक्षम चौधरी को गेट पर रोककर बंद किया दरवाजा, गार्ड बोला-अंदर जाने की परमिशन नहीं है

ठगों ने कथित पूजा के बहाने चांदी हड़पी

पीड़ित के अनुसार आरोेपियों पूजा पाठ के नाम पर उससे कई बार नकदी हड़प ली। इस बीच उन्हें करीब 100 ग्राम चांदी का टुकड़ा देकर घर में रखने को कहा। इस कथित पूजा अनुष्ठान में पीड़ित से चांदी के आभूषण भी लिए गए, जिनकी कीमत करीब 1.02 लाख रुपए बताई गई है। पीड़ित का आरोप है कि बाद में इन आभूषणों को बेच दिया गया। इसके बाद पीड़ित को जमीन के छिपे खजाने का सपना भी दिखाया गया। उसे कहा कि जमीन के अंदर से 46 किलो सोना और 13 किलो चांदी निकलेगी। इस दौरान सितंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच कथित पूजा और अनुष्ठान के नाम पर उससे कई बार नकद रूपए लिए गए। बाद में उसके हाथ कुछ नहीं लगा, उसे ठगे होने का अहसास हुआ।

यह भी पढ़ें : टोंक जेल में नरेश मीणा की तबीयत अचानक खराब, ICU में शिफ्ट किया, समर्थक हुए चिंतित

जेल भिजवाने की धमकी देकर डराया पीड़ित को

पीड़ित बजरंग लाल ने बताया कि जब उसे ठगे होने का अहसास हुआ, तो उसने आरोपियों के सामने आपत्ति जताई। इस पर आरोपी ने उसे डराया और धमकाया। उसे कहा कि किसी को इस बारे में बताने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। बाद में आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। इधर, पुलिस ने मामले की जांच हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह को सौंपी है। पुलिस पीड़ित से नकदी जेवर लेने के आरोपों, संबंधित आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।

लेखक – मनीष बागड़ी

उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कंधे में लगी 2 गोलियां, घायल की हालत नाजुक

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author