अजमेर में BJP नेता का अपनी पार्टी के खिलाफ ‘अनोखा’ विरोध, सिर मुंडवाकर जताया आक्रोश

अजमेर में BJP नेता का अपनी पार्टी के खिलाफ ‘अनोखा’ विरोध, सिर मुंडवाकर जताया आक्रोश
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि आज सोमवार को समाप्त हो गई। दोपहर 3 बजे तक इसके लिए उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे। इस बीच टिकट नहीं मिलने से कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में कार्यकर्ताओं का असंतोष सामने आ रहा है। अजमेर में टिकट वितरण में सामान्य वर्ग की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नेता महेंद्र सिंह भाटी का अनोखा विरोध सामने आया। उन्होंने अजमेर कलेक्ट्रेट पर अपना सिर मुंडवा कर प्रदर्शन किया। साथ ही पूर्व मंत्री और विधायक अनिता भदेल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। भाटी यह प्रदर्शन अब काफी सुर्खियों में है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा ने अपनी हत्या की आंशका जताई, उन्हें दोबारा जेल भेजे जाने के पीछे यह बताई बड़ी वजह

अपनी ही पार्टी की रीति नीति के विरोध में सिर मुंडवा लिया

नगर निकाय चुनाव को लेकर टिकट नहीं मिलने से दोनों ही पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। इस बीच अजमेर नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण को लेकर बीजेपी के नेता नरेंद्र सिंह भाटी का आपकी ही पार्टी के खिलाफ अनोखा विरोध देखने को मिला, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अजमेर दक्षिण क्षेत्र में सामान्य वर्ग की अपेक्षा की जा रही है। इसको लेकर उन्होंने सामान्य वर्ग के सम्मान में अपनी ही पार्टी के खिलाफ सिर मुंडवा कर यह प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्ठावान और लंबे समय सक्रिय कार्यकर्ताओं अपेक्षा की जा रही है। जिन्हें मैं सहन नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें : जीणमाता में जमीन में ‘खजाने’ का दिखाया सपना, पूजा पाठ के नाम पर लाखों की ठगी

पूर्व मंत्री अनिता भदेल पर भी लगाए गंभीर आरोप

इस दौरान महेंद्र सिंह भाटी ने बीजेपी में सामान्य वर्ग की उपेक्षा को लेकर पूर्व मंत्री और विधायक अनिता भदेल पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भदेल की रीति नीति पर भी कई सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाए कि 21 अगस्त को वार्ड नंबर 52 के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने कथित रूप से दुर्व्यवहार किया। कार्यकर्ताओं की ओर से दिए गए पत्र को फेंक दिया गया। इस दौरान भाटी ने वार्ड नंबर 52 गुलाब बाड़ी में पिछले चुनाव के आंकड़ों का हवाला देते हुए अपने राजनीतिक योगदान का भी उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने मांग उठाई कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका और योगदान को भी सम्मान मिलना चाहिए।

लेखक – मनीष बागड़ी 

यह भी पढ़ें : BJP विधायक नौक्षम चौधरी को गेट पर रोककर बंद किया दरवाजा, गार्ड बोला-अंदर जाने की परमिशन नहीं है

नरेश मीणा ने अपनी हत्या की आंशका जताई, उन्हें दोबारा जेल भेजे जाने के पीछे यह बताई बड़ी वजह

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author