नरेश मीणा के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट, जयपुर एसएमएस से किया डिस्चार्ज
जयपर/टोंक : समरावता हिंसा मामले में टोंक जेल में बंद नरेश मीणा को जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया है। उन्हें तबीयत खराब होने के चलते बीती देर शाम टोंक अस्पताल से जयपुर रैफर किया था। इस दौरान नरेश मीणा के रविवार सुबह कई मेडिकल टेस्ट हुए। इनमें जहां से रिपोर्ट नार्मल पाई गई और उनकी तबीयत में भी सुधार हुआ। इसके बाद उन्हें एसएमएस से डिस्चार्ज कर दिया है। अब नरेश मीणा को फिर से टोंक जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : जीणमाता में जमीन में ‘खजाने’ का दिखाया सपना, पूजा पाठ के नाम पर लाखों की ठगी
टोंक अस्पताल से जयपुर किया था रैफर
नरेश मीणा को कुछ दिनों से चेस्ट पेन की शिकायत थी। इसको लेकर उनके समर्थकों ने भी दावा किया। शनिवार को उनको उनकी तबीयत खराब होने के चलते टोंक के सहादत अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां देर शाम नरेश को जयपुर एसएमएस के लिए रेफर कर दिया। टोंक सहादत अस्पताल में कार्डियक स्पेशलिस्ट नहीं होने के कारण एसएमएस में उनकी विभिन्न जांचे हुई।
यह भी पढ़ें : उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कंधे में लगी 2 गोलियां, घायल की हालत नाजुक
तबीयत में सुधार होने के बाद नरेश को किया डिस्चार्ज
इधर, नरेश मीणा के शनिवार रात एसएमएस हॉस्पिटल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उनकी विशेष निगरानी शुरू कर दी। मीडिया प्रभारी राकेश बैसला ने बताया कि रविवार सुबह उनके विभिन्न टेस्ट किए गए। इन टेस्ट में रिपोर्ट नॉर्मल आई। इसके अलावा चिकित्सकों के बराबर निगरानी के बाद नरेश मीणा के स्वास्थ्य में सुधार हुआ। इसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस सुरक्षा में नरेश मीणा को फिर से टोंक ले जाया रहा है। बता जा रहा है कि उन्हें फिर से टोंक जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
जीणमाता में जमीन में ‘खजाने’ का दिखाया सपना, पूजा पाठ के नाम पर लाखों की ठगी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






