युवक को गोली मारी, फिर तलवार से हमला! सवाई माधोपुर मेें फिल्मी अंदाज में हत्या
सवाई माधोपुर : राजस्थान के सवाई माधोपुर में बीती रात एक युवक की दर्दनाक हत्या कर दी गई। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। यह वारदात जिले के वजीरपुर उपखंड क्षेत्र से सामने आई है, जहां देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को पहले गोली मारी, उसके बाद तलवार से हमला उसकी हत्या कर दी। घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्राथमिक जांच के अनुसार यह मामला पुरानी रंजिश के चलते होने की आंशका है। वहीं अब पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन से महिला गिरी! भरतपुर में हैरान भरा दर्दनाक हादसा
युवक पर तलवार से हमला, फिर गोली मारकर हत्या
हैरान कर देने वाली यह वरदात वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के मीणा बड़ौदा गांव में देर रात सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों नेे 27 वर्षीय अवधेश पुत्र हरि की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले अवधेश के पैरों में गोली मारी। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद तलवार से हमला कर दिया। इससे अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। वारदात करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इधर, ग्रामीणों ने पुलिस के सामने वारदात को लेकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें : कलेक्टर टीना डाबी का पारा गर्म! विधायक ने बजरी को लेकर रेंजर की पोल खोली
बदमाशों की तलाश में पुलिस की दबिश
मामले की सूचना मिलते ही वजीरपुर थाना पुलिस गांव में पहुंची और वारदात की जानकारी ली। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश के चलते माना जा रहा है। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं पर ध्यान रखते हुए जांच कर रही है। घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। इधर, वजीरपुर थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया है और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस दौरान एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं। पुलिस ने घटना को लेकर दावा किया है कि जल्दी ही आरोपी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बांसवाड़ा स्कूल हादसा! छत का प्लास्टर गिर गया, छात्राओं के सिर फूट गए
कलेक्टर टीना डाबी का पारा गर्म! विधायक ने बजरी को लेकर रेंजर की पोल खोली

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






