कीचड़ में लथपथ हो गए किरोड़ी बाबा, फिर भी जोश नहीं हुआ कम

कीचड़ में लथपथ हो गए किरोड़ी बाबा, फिर भी जोश नहीं हुआ कम
Spread the love

✍️ मनीष बागड़ी Kirodi Lal Meena  News : राजस्थान के सवाई माधोपुर में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। यहां से बाढ़ की जो हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, उन्होंने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा जमकर मोर्चे पर डटे हुए हैं, रविवार को किरोड़ी बाबा देर रात तक बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लेते हुए नजर आए। इस दौरान किरोड़ी बाबा पैदल ही बाढ़ के पानी में गए। इसके चलते बाबा कीचड़ से लथपथ हो गए, लेकिन फिर भी उनका जुनून काम नहीं दिखा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो और वीडियो से बाबा छा गए हैं। लोग उनकी तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि यह जमीनी नेता है, जो फील्ड में उतरकर काम कर रहा हैं।

किरोड़ी बाबा

कीचड़ से लथपथ दिखे किरोड़ी बाबा

विगत दिनों से सवाई माधोपुर में मानसून के कहर ने भयावह दृश्य पैदा कर दिए हैं। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। जगह-जगह पानी का सैलाब उमड़ रहा है। इस बीच आपदा मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मोर्चे पर उतारते हुए नजर आए। इसको लेकर किरोड़ी लाल फील्ड में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे हैं। रविवार रात भी किरोड़ी लाल बाढ़ ग्रस्त हिस्सों में पैदल ही पानी के बीच घूमते नजर आए। इस दौरान मंत्री कीचड़ में लथपथ भी हो गए।

किरोड़ी बाबा

सोशल मीडिया पर किरोड़ी की जमकर तारीफ, ‘यह जमीनी नेता है’

सवाई माधोपुर में बिगड़े हालात के चलते किरोड़ी लाल मीणा अलर्ट है। इस बीच सोशल मीडिया पर जायजा लेते हुए उनकी फोटो और वीडियो सामने आए हैं। इसको लेकर उनके प्रशंसक किरोड़ी लाल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कीचड़ में लथपथ किरोड़ी लाल की फोटो को लेकर लोग कर रहे हैं कि यह जमीनी नेता है, जो फील्ड में उतरकर काम कर रहा हैं। बता दें कि किरोड़ी लाल मीणा अपने अनोखे अंदाज में काम करने के तरीके को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं।

बारिश के कारण 2 किलोमीटर लंबी बनी गहरी खाई

सवाई माधोपुर में रविवार को रोंगटे खड़े कर देने वाला एक नजारा सामने आया हैं। इस दौरान सवाई माधोपुर के सूरवाल बांध ओवर फ्लो होने से अब लोगों के लिए आफत बढ़ गई है। जडावत गांव में तेज पानी के बहाव के कारण 2 किलोमीटर लंबी 100 फीट चैड़ी और 55 फीट गहरी खाई बन गई है। इस खाई में दो मकान, दो दुकाने और मंदिर भी ढ़ह गए। इसके अलावा किसानों की कई बीघा जमीन गहरी खाई में समा गई है।

For More Updates: TwitterFacebook

उफान के बीच गर्भवती को कैसे कराएं नदी पार? फिर लोगों ने लगाया गजब का जुगाड़

फील्ड में कार्य करते हुए किरोड़ी लाल मीणा के वीडियो X पर देखिए 👇

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author