खुले आम निकली बंदूकें और कर दी फायरिंग, इलाके में मच गई सनसनी, जानिए खबर
करौली : राजस्थान के करौली जिले में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर खुलेआम बंदूके निकल गई और फायरिंग हुई। इस घटना में दो जने घायल हो गए। इनमें एक बच्चा भी घायल है। इधर, फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग की घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक पक्ष के लोग बन्दूक से फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इधर, घटना को लेकर सदर थाना पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के प्रयास शुरू कर चुकी है।
यह भी पढ़ें : 10 फीट की गहराई में निकला पुराना खजाना! अब पुरातत्व विभाग उठाएगा पुराने चरे के रहस्य से पर्दा
खेल मैदान को लेकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी
हैरान कर देने वाली यह घटना करौली के सदर थाना क्षेत्र के रोडू कला गांव में सामने आई, जहां खेल मैदान की जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इस घटना में घायल हुए चंद्रपाल गुर्जर ने बताया कि कहीं जा रहा था। इस बीच करीब बाजार दर्जन बदमाशो उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। जब उन्होंने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बंदूक से फायरिंग कर दी। इस घटना में वह और एक बालक घायल हो गया। इधर, सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें : एक भैंस के बने दो मालिक, विवाद से चकराई पुलिस ने पता लगाने के लिए यूं लगाई अनूठी तरकीब, हैरान कर देगी खबर
खुलेआम फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी
जमीन विवाद को लेकर रोडू कला गांव में हुई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर हर पहलू पर जांच करने की जा रही है।
यह भी पढ़ें : अर्द्ध नग्न होकर कलेक्ट्रेट में बैठा सरकारी कर्मचारी, वजह सुनोगे तो हो जाओगे हैरान, देखिए Video
फिर आतंकी हमले की साजिश! जैसलमेर में पकड़ा संदिग्ध मौलवी, जानिए क्या मिली जानकारी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






