जैसलमेर में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, साले मोहम्मद के परिवार का दबदबा! अब किसके सिर सजेगा जिला प्रमुख का ताज?

जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान में पंचायती राज आम चुनाव-2026 में गांव की सरकार बन चुकी है। सरहदी जिले जैसलमेर में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला परिषद की 21 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में भी कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। जिला परिषद में भाजपा को महज एक सीट मिली है। चुनाव परिणामों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर का कद पार्टी में बढ़ा दिया है। फकीर ने जिला परिषद के वार्ड नंबर 3 से 17 हजार 567 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर जिले की सबसे बड़ी जीत हासिल की है।
कांग्रेस की इस जीत के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद के आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का लगातार जमावड़ा लगा है। समर्थक आतिशबाजी और पटाखे जलाकर व मिठाईयां बांटकर जीत का जश्न मना रहे है। वही सत्तारूढ़ भाजपा कार्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है।
यह भी पढ़ें : टोंक जिला प्रमुख की कुर्सी पर दो दिग्गज परिवारों की दावेदारी! सचिन पायलट की मुहर किस पर, सुषमा या अलका बैरवा?
अमरदीन फकीर की जीत रही खास चर्चा में
कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमरदीन फकीर ने जिला परिषद के वार्ड नंबर 3 से भाजपा प्रत्याशी को 17 हजार 567 मतों से पराजित किया। यह जिले में जिला परिषद चुनाव की सबसे बड़े अंतर की जीत रही। जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभालने के साथ चुनाव मैदान में उतरे फकीर की जीत को चुनाव परिणामों की प्रमुख उपलब्धियों में गिना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : पुष्कर मेले में मूंछों का ऐसा मुकाबला, 38 पहलवानों ने दिखाया दम, तालियों से गूंज उठा पंडाल!
शाले मोहम्मद के दोनों भाई चुनाव जीते
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद के परिवार ने भी चुनाव में जीत दर्ज की। जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस प्रत्याशी अमीन खान ने भाजपा के कद्दावर नेता नारायणदान को हराया। वहीं वार्ड नंबर 3 से अमरदीन फकीर ने जीत दर्ज की। अमीन खान और अमरदीन फकीर दोनों पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद के छोटे भाई हैं।
यह भी पढ़ें : टोंक पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की स्मैक पकड़ी, युवाओं को फंसाने की थी बड़ी तैयारी
पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव के परिवार की दोहरी जीत
जिला परिषद के वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने भाजपा के गढ़ में भाजपा के प्रेमाराम को 2254 मतों से हराया। वहीं वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश धनदेव ने भी भाजपा के गढ़ माने जाने वाले वार्ड में भाजपा के सांवलाराम को 1500 मतों से शिकस्त दी है। अंजना मेघवाल और हरीश धनदेव पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव के बेटी और बेटे हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस के ‘जय और वीरू’ का बड़ा खेला! BJP अब भी नहीं संभली तो आगे क्या होगा….
GEN Z संतोष कुमारी जिला प्रमुख की दावेदार
जिला परिषद के वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कुमारी ने जीत दर्ज की। महज 21 साल 19 दिन की उम्र में निर्वाचित होकर वह जिले की सबसे कम उम्र की जिला परिषद सदस्य बनीं। उनकी जीत भी चुनाव परिणामों में चर्चा का विषय रही।
वार्ड नंबर 15 जहाँ भाजपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी
जिला परिषद के वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज भाटी ने आरएलपी प्रत्याशी को 2352 मतों से हराकर जीत दर्ज की। इस वार्ड में भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। मनोज भाटी के परिवार की तीसरी पीढ़ी जिला परिषद की राजनीति में पहुंची है। उनकी दादी सास धापू कंवर वर्ष 2000 में और ससुर इंदर सिंह जोधा वर्ष 2005 में जिला परिषद सदस्य चुने गए थे।
यह भी पढ़ें : टोंक में BJP की हार का अब कौन जिम्मेदार! क्यों खिसक गई जिले में पार्टी की जमीन, क्या संगठन में होगा बदलाव
अब जिला प्रमुख और प्रधान पदों पर निगाहें
जिला परिषद की 21 में से 20 सीटों और सभी 10 पंचायत समितियों में कांग्रेस की जीत के बाद अब जिला प्रमुख और प्रधान पदों के चयन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिला प्रमुख का पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व किस सदस्य को जिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपता है, इस पर जिले के राजनीतिक गलियारों में नजरें टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़ें : दिल की बात लबों पर आ गई, अशोक गहलोत बोले, फिर बन जाएंगे CM, जानिए क्या कांग्रेस में फिर होगा विवाद!

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



