दिल की बात लबों पर आ गई, अशोक गहलोत बोले, फिर बन जाएंगे CM, जानिए क्या कांग्रेस में फिर होगा विवाद!

✍️ मनीष बागड़ी
जयपुर : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस को प्रदेश में बड़ी जीत मिली। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक बयान सियासी गलियारों में जमकर हलचल मचा रहा हैं। उनके इस बयान में उनके दिल की बात आखिर लबों पर आ गई। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं, पार्टी ने जो मुझे दिया, उसके बाद भी अगर पार्टी हाई कमान मुझे सीएम बनाना चाहेंगे, तो बन जाएंगे सीएम। इस बयान से भले ही गहलोत ने साफ नहीं कहा, लेकिन कहीं ना कहीं उनकी फिर से सीएम बनने की इच्छा तो जरूर है। यह तो मानों स्पष्ट हो गया है। गहलोत के इस बयान ने बीते दिनों से लग रहे उनके लिए चौथी बार सीएम के नारे को पुष्ट कर दिया है। सियासी गलियारों मेें यह चर्चा फिर से शुरू हो गई है कि चौथी बार सीएम बनाए जानेे के मुद्दे का जिन्न कांग्रेस की सियासत मेें क्या फिर से वहीं खेल करेगा?
यह भी पढ़ें : जैसलमेर में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, साले मोहम्मद के परिवार का दबदबा! अब किसके सिर सजेगा जिला प्रमुख का ताज?
गहलोत बोले, पार्टी ने चाहा तो फिर बन जाएंगे सीएम
राजस्थान की कांग्रेस में इस वर्ष फिर से चौथी बार गहलोत को सीएम बनाने के नारे गूंज रहे हैं। इन नारों के बीच अशोक गहलोत ने इन्हें चर्चाओं को और बल दे दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आए उनके इस बयान में गहलोत ने कहा है कि मुझे पार्टी ने बहुत कुछ दिया है, मैं दिल से कहता हूं कि मैं संतुष्ट हूं, गहलोत आगे कहते हैं कि मान लो पार्टी हाई कमान चाहे मुझे सीएम बनना जरूरी है, तो मैं हीपॉक्रेट भी नहीं हूं। उन्होंने साफ करते हुए कहा कि वे सीएम बन जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लेकिन ऐसा नहीं है कि हर बार वह ही सीएम बनेे। यह सब पार्टी हाई कमान पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि अब देखते हैं आगे क्या स्थिति होती है?
यह भी पढ़ें : टोंक जिला प्रमुख की कुर्सी पर दो दिग्गज परिवारों की दावेदारी! सचिन पायलट की मुहर किस पर, सुषमा या अलका बैरवा?
गहलोत के बयान से, क्या फिर बढ़ेगा का विवाद
गहलोत के इस बयान ने कांग्रेस की सियासत में फिर से जमकर हलचल पैदा कर दी है। बीते दिनों गहलोत को चौथी बार सीएम बनाए जाने के नारे लगे। इसको लेकर कांग्रेस की सियासत में विवाद जैसी स्थिति सुर्खियों में रही। इधर, अब चर्चा है कि क्या फिर से गहलोत के बयान के बाद 2028 में सीएम कौन होगा? यह विवाद फिर से गहराएगा। गहलोत के इस बयान के बाद कांग्रेस में इसको लेकर क्या हलचल देखने को मिलती है, इसको लेकर कई तरह के कयास शुरू हो गए है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में कांग्रेस के ‘जय और वीरू’ का बड़ा खेला! BJP अब भी नहीं संभली तो आगे क्या होगा….
क्या बीजेपी फिर से इस मुद्दे को भूनाएगी
चौथी बार गहलोत के सीएम के मुद्दे को लेकर न केवल बीजेपी ने बल्कि नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल भी मुद्दा बना चुके है। बीजेपी ने कई बार सीएम के चेहरे को लेकर कांग्रेस की फूट को उजागर करते हुए इसे भूनाने का प्रयास किया। पीएम मोदी ने 2023 के विधानसभा चुनाव प्रचार में इसको लेकर जमकर हमले किए थे। वही सांसद हनुमान बेनीवाल तो कांग्रेस को इसी मुद्दे पर जमकर घेरते है। बेनीवाल तो कहते हैं कि कांग्रेस बिना दूल्हे की पार्टी है, जहां अशोक गहलोत, सचिन पायलट, टीकाराम जूली, गोविंद सिंह डोटासरा सभी सीएम बनना चाहते है। फिलहाल, 2028 का विधानसभा चुनाव अभी 2 साल दूर है, लेकिन गहलोत के इस बयान से कांग्रेस ने सीएम के चेहरे को लेकर फिर से यह मुद्दा हावी रहेगा। यह चर्चा तो फिर से उठने लगी है।
यह भी पढ़ें : पुष्कर मेले में मूंछों का ऐसा मुकाबला, 38 पहलवानों ने दिखाया दम, तालियों से गूंज उठा पंडाल!
डोटासरा और गहलोत के बीच दिखी थी की दूरी
बता दें कि बीते दिनों वागड़ क्षेत्र के कद्दावर नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय बीएपी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ज्वाइन करवाने के लिए जयपुर लेकर आए, जहां उन्होंने पहले गहलोत से मुलाकात की, जहां उनके चौथी बार सीएम बनाएं जाने के नारे लगे। मालवीय जब डोटासरा के पास पहुंचे, तो उन्होंने तंज करते हुए चौथी बार सीएम के नारों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने अपने बयानों में गहलोत को भी निशाना बनाया था। इसके बाद गहलोत और डोटासरा दोनों की मुलाकात में कुछ दूरी का एहसास हुआ, जो उस समय काफी चर्चा में रहा।
यह भी पढ़ें : चित्तौड़गढ़ में RLP की महिला CR को उठाया! वीडियो में BJP पर आरोप, अब हनुमान बेनीवाल क्या करेंगे?

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



