पचपदरा रिफाइनरी पर बड़ा अपडेट, जल्द प्रधानमंत्री मोदी के हाथों शुभारंभ, जानिए कब

पचपदरा रिफाइनरी पर बड़ा अपडेट, जल्द प्रधानमंत्री मोदी के हाथों शुभारंभ, जानिए कब
Spread the love

जयपुर : राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी को लेकर बड़ा अपडेट है। रिफाइनरी का जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली है। इसमें अधिकारियों से प्रबंधन और संचालन के संबंध में अपडेट लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इधर, सियासत में रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर फिर से हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : गहलोत और पायलट ही दिला सकते हैं पानी! रामकेश मीणा ने बताई बड़ी सच्चाई

CM को रिफाइनरी के प्रोडक्ट्स सैंपल भेंट

उच्च स्तरीय बैठक में पचपदरा रिफाइनरी से बनने वाले विभिन्न प्रोडक्ट्स के सैंपल CM भजनलाल को भेंट किए गए। इनमें रिफाइनरी का मॉडल भी प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा प्रोजेक्ट की अब तक की ऐतिहासिक यात्रा को लेकर एक बुकलेट भी जारी की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एचआरएएल के प्रबंधन अधिकारियों के कार्यों और प्रगति की सराहना की।

यह भी पढ़ें : दामाद की ससुराल में जमकर पिटाई! गिड़गिड़ाया तो भी लोगों ने नही छोड़ा पूरी रात

जल्द पीएम मोदी के हाथों होगा शुभारंभ

रिफाइनरी को लेकर अपडेट लेने के बाद CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी का जल्द पीएम मोदी शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर जल्द ही पीएम से शुभारंभ की डेट फाइनल की जाएगी। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी से राजस्थान की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत स्तंभ तैयार होगा, जो राजस्थान के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। बैठक में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम अर्पणा अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया और एचआरएएल प्रबंधन के अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : CMHO पर बिफर पड़े बाड़मेर सांसद और दो विधायक! फिर अधिकारी के छूट गए पसीने

20 अप्रैल को रिफाइनरी में लग गई थी आग

बता दें कि बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी का गत 20 अप्रैल 2026 को शुभारंभ होने वाला था, लेकिन पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे से ठीक 24 घंटे पहले रिफाइनरी में अचानक भीषण आग लग गई। इसके कारण रिफाइनरी के शुभारंभ का कार्यक्रम टालना पड़ा। इस दौरान रिफाइनरी के क्रूड डिस्टलेशन यूनिट में यह भीषण आग लगी, जहां हीट एक्सचेंजर सर्किट से हाइड्रोकार्बन लीक होने से विस्फोट हुआ और काले रंग के गुबार ने रिफाइनरी को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान 20 से अधिक दमकल गाड़ियों ने काफी मशक्कत कर आग बुझाई। इस हादसे को लेकर कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरा रहा था।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल के प्रयास से मिला बड़ा हक! हरियाणा से मिलेगा भरपूर पानी, जानिए कैसे

गहलोत और पायलट ही दिला सकते हैं पानी! रामकेश मीणा ने बताई बड़ी सच्चाई

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author