‘हवसी’ प्रिंसिपल की गन्दी ‘हरकत’! छात्रा ने मुंह पर पोत दी कालिख, छेड़छाड़ पर हुआ जमकर बवाल

‘हवसी’ प्रिंसिपल की गन्दी ‘हरकत’! छात्रा ने मुंह पर पोत दी कालिख, छेड़छाड़ पर हुआ जमकर बवाल
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत): राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बदमाश शिक्षकों की शर्मनाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अजमेर जिले के कड़ेल में सोमवार को सरकारी स्कूल में एक प्रिंसिपल की शर्मनाक हरकत सामने आई, जहां उसने एक बच्ची के साथ छेड़छाड की। इस घटना की जानकारी मिलते बड़ी संख्या मेेें लोग एकत्रित होकर स्कूल पहुंच गए और जमकर बवाल किया। इस दौरान मामला काफी तनाव पूर्ण हो गया। लोगों ने छात्राओं के हाथों से प्रिंसीपल के मुंह पर काला रंग पुतवा दिया। बाद मेें पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी प्रिंसीपल को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री के आदेश से विवाद! सरकारी स्कूलों में बाहरी व्यक्ति आया, तो FIR और फिर जाएगा अंदर

प्रिंसिपल पर छात्रा का गंभीर आरोप

हैरान कर देने वाला यह मामला अजमेर जिले के कड़ेल गांव के सरकारी विद्यालय का है, जहां छात्रा ने विद्यालय के प्रिंसिपल पर बड़े गंभीर आरोप लगाए। इसमें छात्रा का कहना है कि स्कूल प्रिंसिपल ने उसके साथ छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार किया। इस घटना को लेकर स्कूल की छात्रा ने अपने अभिभावकों को जाकर बताया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण एकत्रित होकर स्कूल पहुंच गए, जहां उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए जमकर बवाल किया। साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें : “पहले मैं रील बनाऊंगा” की जिद! नाबालिग ने अपने दोस्त की हत्या की

लोगों ने प्रिंसीपल का करवाया मुंह काला

लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रिंसिपल और इससे पहले भी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुका है, जिसे पुलिस में ले जाया गया। वहां समझौता हुआ, लेकिन आज फिर से आरोपी प्रिंसिपल ने एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की है। इधर, घटना से आक्रोशित एक महिला ने आरोपी के चेहरे पर छात्रा के हाथों से काला रंग पुतवाया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर लोगों को शांत किया। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

बघेरा गांव में भी हुआ था ऐसा ही विवाद

बता दें कि इससे पहले 12 अगस्त को भी अजमेर जिले के बघेरा गांव में भी इसी तरह छेड़छाड़ का मामला सामने आया था, जहां एक सरकारी शिक्षक दिनेश जैन के खिलाफ छात्राओें ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्कूल का गणित विषय का वरिष्ठ अध्यापक दिनेश कुमार जैन उनके साथ काफी समय से छेड़छाड़ करता है और गलत नीयत से छूता है। इस मामले को लेकर 2023-24 में भी विरोध हुआ। छात्राओं ने आरोप लगाया कि तब भी इस मामले को लेकर शिकायत दी गई थी, लेकिन उनकी आवाज को दबा दिया गया।

शिक्षा मंत्री के आदेश से विवाद! सरकारी स्कूलों में बाहरी व्यक्ति आया, तो FIR और फिर जाएगा अंदर

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,