थाने में शिकायत की तो बेल्टों से पीटूंगा, घर से उठवा दूंगा, कॉन्स्टेबल ने यूं दिखाई दबंगई, देखिए वीडियो

थाने में शिकायत की तो बेल्टों से पीटूंगा, घर से उठवा दूंगा, कॉन्स्टेबल ने यूं दिखाई दबंगई, देखिए वीडियो
Spread the love

दीपू वर्मा

धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर थाने में शिकायत में एक पुलिस कांस्टेबल की दबंगई का मामला सामने आया। इसमें एक ईमित्र संचालक ने एक कांस्टेबल पर दुकान में घुसकर थप्पड़ मारने और गाली गलौज कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईमित्र संचालक और कांस्टेबल आपस में जमकर बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। इधर, ईमित्र संचालक ने कांस्टेबल को लेकर पुलिस अधीक्षक को मामले की शिकायत भेजी है।

पीड़ित ई-मित्र संचालक सुदामा सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी ई-मित्र और फोटोकॉपी की दुकान कचहरी परिसर में है। उसने करीब एक साल पहले अपने मकान का निर्माण कार्य मिस्त्री मातादीन को दिया था। सुदामा का आरोप है कि उसने मिस्त्री के काम का पूरा भुगतान कर दिया था। 8 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे मिस्त्री मातादीन, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र सिंह के साथ सुदामा की दुकान पर आया। कॉन्स्टेबल ने दुकान में घुसकर सुदामा के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उन्होंने सुदामा को थप्पड़ मारे। इस दौरान कॉन्स्टेबल ने कंप्यूटर और प्रिंटर को जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की।

सुदामा का आरोप है थाने में शिकायत कि कॉन्स्टेबल ने उसे और उनके परिवार को धमकी दी। उसने कहा कि वह उसे घर से उठवा लेगा। साथ ही कचहरी परिसर में दुकान नहीं चलाने देगा। घटना के समय मौके पर ललित कुमार और पड़ोसी दुकानदार मौजूद थे। उन्होंने सुदामा को बचाया। सुदामा ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। उसका आरोप है कि कॉन्स्टेबल जाते वक्त धमकी देकर गया। उसने कहा कि अगर वह थाने गया, तो उसे बंद करवाकर बेल्टों से पिटाई करवाएगा और साथ ही जेल भेज देगा।

For More Updates: TwitterFacebook

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author