गर्ल फ्रेंड को घुमाना है, मेरी मदद करो, युवक ने पैसे जुटाने के लिए लगाई गजब की तरकीब, हैरान देगा वीडियो

गर्ल फ्रेंड को घुमाना है, मेरी मदद करो, युवक ने पैसे जुटाने के लिए लगाई गजब की तरकीब, हैरान देगा वीडियो
Spread the love

जयपुर : लोग प्यार में क्या कुछ नहीं करते हैं, यहां तक की चांद तारों को तोड़कर लाने की बात भी करते हैं। इस बीच राजधानी जयपुर में एक बड़ा ही अजीबोगरीब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। इसमें एक युवक ने अपनी गर्ल फ्रेंड को घुमाना को खुश करने के लिए बड़ा अजीब तरीका आजमाया है। दरअसल, वह युवक अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाना चाहता है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं है। इसके लिए उसने शानदार तरकीब लगाते हुए ‘हेल्प मी के’ यूपीआई स्कैनर जगह-जगह चिपका दिए। इस स्कैनर के जरिए उसने मदद मांगी है कि हेल्प मी गर्ल फ्रेंड को घूमाने जाना है। इधर, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

युवक ने गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लगाई शानदार तरकीब

अक्सर युवा अपने अफेयर को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए सरप्राइज देते हैं, लेकिन राजधानी जयपुर में एक युवक, जिसका नाम राहुल प्रजापत होने का दावा किया जा रहा है। वह अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाना चाहता है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं है। इसके लिए उसने एक तरकीब लगाकर ’हेल्प मी‘ गर्लफ्रेंड को घूमाने जाना है, का पोस्टर लगाकर उसके नीचे एक यूपीआई स्कैनर भी लगाया है। जिसके माध्यम से लोगों से मदद मांग रहा है कि उसकी सहायता करें ताकि वह आपकी गर्लफ्रेंड को घुमा सके।

शहर के विभिन्न स्थानों पर युवक ने चिपकाए पोस्टर

इधर, युवक के इस पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। यूजर्स इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। युवक ने शहर के वर्ल्ड ट्रेड, पार्क गौरव टावर और पत्रिका गेट जैसे इलाकों में पोस्टर चिपकाए हैं, जहां पर अक्सर युवा आते जाते रहते हैं। इधर, सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को लेकर जमकर चटकारे ले रहे हैं। वही कोई इसे पब्लिसिटी का स्टंट भी बता रहा है।

For More News Update: Twitter

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author