SUV कार की रफ्तार का तांडव! मां बेटे सहित तीन को रौंद दिया
भरतपुर/डीग (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के डीग जिले में शनिवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां एक एसयूवी कार का जमकर रफ्तार का कहर देखने को मिला। इस दौरान कार ने बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन जनों को बुरी तरह रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के सामने इस घटना पर आक्रोश प्रकट किया।
यह भी पढ़ें : पायलट और जूली ने बजाया जोरदार नगाड़ा! लोगों ने पूछा इतना जोश क्यों?
SUV कार ने मां बेटे सहित तीन जनों को रौंद दिया
हैरान कर देने वाला यह हादसा डीग के गोपालगढ़ क्षेत्र में अंधवाड़ी गांव के पास सामने आया। इस दौरान तेज रफ्तार एसयूवी कार ने बाइक सवार तीन जनों को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में माँ और बेटा सहित मामा की मौत हो गई। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मामा की भी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतकों की पहचान नजाकत अली (28), उसकी बहन मुस्सी (38) और भांजा मोनिस (15) के रूप में की गई हैं। पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर फरार कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : इस बार राजस्थान हरियाली से हो जाएगा गुलजार! जानिए सीएम भजनलाल क्या है प्लान
बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे थे परिजन
जानकारी अनुसार हरियाणा के नूंह जिले (रेहना गांव) का निवासी नजाकत अपनी बहन मुस्सी को उसके ससुराल गोपालगढ़ के जोतरी गांव छोड़ने जा रहा था। उनके साथ नजाकत का भांजा मोनिस भी बाइक पर सवार था। तीनों अंधवाड़ी गांव के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर उतरने ही वाले थे कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मुस्सी और उसके बेटे मोनिस की मौके पर ही मौत हो गई। नजाकत को गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : बदमाशों ने दो भाइयों पर चला दी गोली, फिर कान को छूकर निकल गई मौत
पायलट और जूली ने बजाया जोरदार नगाड़ा! लोगों ने पूछा इतना जोश क्यों?

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






