पेट्रोल के पैसे मांगने पर आया गुस्सा, दुकानदार की कर दी निर्मम हत्या

पेट्रोल के पैसे मांगने पर आया गुस्सा, दुकानदार की कर दी निर्मम हत्या
Spread the love

भरतपुर/डीग (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के डीग में पेट्रोल के पैसे मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। इससे नाराज आरोपी ने दुकानदार की लाठी से पीट पीटकर कर निर्मम हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस वारदात को लेकर जांच करने में जुटी हुई है। यह घटना जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के टट्टा का बास गांव में हुई, जहां पेट्रोल के पैसों को लेकर हुए विवाद में आरोपी महेंद्र ने दुकानदार यूसुफ की निर्मम हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : SUV कार की रफ्तार का तांडव! मां बेटे सहित तीन को रौंद दिया

पेट्रोल के पैसे मांगने पर हुआ विवाद

जानकारी अनुसार 55 वर्षीय युसूफ अपने खेतों के पास एक छोटी दुकान चलाता था, जहां वह पेट्रोल भी बेचता था। वारदात के समय युसूफ जब दुकान के बाहर खाट पर सो रहा था, तब महेंद्र नाम का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसे जगाकर बाइक में पेट्रोल डालने को कहा। महेंद्र सीकरी में अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया था और उसकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया था। युसूफ ने बाइक में पेट्रोल तो डाल दिया, लेकिन जब उसने पैसे मांगे तो महेंद्र ने भुगतान करने से साफ मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें : पायलट और जूली ने बजाया जोरदार नगाड़ा! लोगों ने पूछा इतना जोश क्यों?

लाठी से ताबड़तोड़ वारकर कर दी हत्या

इस दौरान कहासुनी से आक्रोशित होकर महेंद्र ने पास ही रखी लाठी से युसूफ के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद युसूफ लहुलुहान होकर खाट पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब युसूफ की पत्नी सुबह उसके लिए चाय लेकर दुकान पहुंची और वहां पति का शव पड़ा देखा। डीग पुलिस ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें : इस बार राजस्थान हरियाली से हो जाएगा गुलजार! जानिए सीएम भजनलाल क्या है प्लान

पायलट और जूली ने बजाया जोरदार नगाड़ा! लोगों ने पूछा इतना जोश क्यों?

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author