टोंक में भीषण हादसा! कार के अगले हिस्से के उड़ गए परखच्चे, मचा कोहराम

टोंक में भीषण हादसा! कार के अगले हिस्से के उड़ गए परखच्चे, मचा कोहराम
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में शनिवार को एक भीषण हादसा सामने आया, जहां नेशनल हाईवे जयपुर कोटा पर एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे कार में सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार युवक सांवरिया सेठ के दर्शन करने के लिए निकले थे। इस बीच यह हादसा हो गया। यह हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट फिर होंगे पीसीसी अध्यक्ष! जानिए इसके पीछे बड़ी वजह

जानवर को बचाने के चक्कर में खंभे से टकराई का कार

हैरान करने वाला यह हादसा टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र का है, जहां नेशनल हाईवे पर शनिवार अलसुबह 4 बजे एक कार किसी मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और सामने एक खंभे से तेज गति से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में फरीदाबाद निवासी जय सतीश, हर्ष, यश और अभय सवार थे, जो चारों दोस्त हैं। हादसे में जय सतीश की मौके पर मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद कार में सवार युवकों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें : घूसखोर AEN ने ब्लैकमेल किया! एसीबी ने शिकंजे में दबोच लिया

सांवरिया सेठ के दर्शनों के लिए जा रहे थे

पुलिस ने बताया कि हादसे के समय कार में सवार चारों युवक फरीदाबाद से रवाना हुए, जो चित्तौड़गढ़ जिले के सांवरिया सेठ मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे थे। इस बीच जानवर को बचाने के चक्कर में उनकी कार खंभे से टकरा गई। हादसे में घायल तीन युवकों को सहादत अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : बच्चे का गजब कॉन्फिडेंस! सीएम के पास सीना तानकर पहुंच गया

सचिन पायलट फिर होंगे पीसीसी अध्यक्ष! जानिए इसके पीछे बड़ी वजह

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!