बच्चे का गजब कॉन्फिडेंस! सीएम के पास सीना तानकर पहुंच गया

बच्चे का गजब कॉन्फिडेंस! सीएम के पास सीना तानकर पहुंच गया
Spread the love

जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा शुक्रवार को उस समय मंच पर हैरान रह गए, जब विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित समारोह में एक नन्हा बालक बड़े कॉन्फिडेंस के साथ मंच पर चढ़ गया। उसके इस कॉन्फिडेंस को देखकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवान भी उसे नहीं रोक पाए। नन्हे बच्चे का यह अंदाज देखकर उस समय न केवल सीएम बल्कि कार्यक्रम में मौजूद हर शख्स भी इसे देखकर दंग रह गया। लोग कहने लगे कि इस बच्चे का क्या कॉन्फिडेंस है? इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे का यह अंदाज देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है।

यह भी पढ़ें : घूसखोर AEN ने ब्लैकमेल किया! एसीबी ने शिकंजे में दबोच लिया

बेधड़क मंच पर चढ़कर पहुंच गया सीएम के पास

दरअसल, राजधानी जयपुर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के तहत कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ क्लब राजस्थान में समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद दिलखुश बिश्नोई नाम का नन्हा बालक अचानक मंच पर सीएम से मिलने के लिए चढ़ गया। दिलखुश का कॉन्फिडेंस इतना गजब था कि उसने यह भी परवाह नहीं की, उसे कोई रोकेगा या टोकेगा। वह बेधड़क अंदाज से मंच पर चढ़ गया। उसके इस सहज रूप को देखकर सीएम की सिक्योरिटी में लगे हुए जवानों ने भी उसे नहीं रोका। वह भी एक बार तो मुस्करा गए। इसके बाद दिलखुश सीएम के पास पहुंचा। इससे पहले वन मंत्री संजय शर्मा ने उसे रोककर बातचीत की।

यह भी पढ़ें : शादी में खूनी तांडव! दुल्हन के पिता की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या

सीएम से जाकर मांग लिया ऑटोग्राफ

इस दौरान दिलखुश के कॉन्फिडेंस को देखकर वहां मौजूद मंच और सामने बैठे हुए लोग हैरान दिखाई दिए। वह सीधे सीएम भजनलाल शर्मा के पास पहुंच गया और उनसे ऑटोग्राफ मांगने लगा। इस पर सीएम ने उसे दुलारते हुए उससे बातचीत की और कागज पर आॅटोग्राफ भी दिया। इस घटनाक्रम को लेकर वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान दिलखुश ऑटोग्राफ लेने के बाद अपनी मां से गले लग गया। इस रौचक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पायलट को लेकर कांग्रेस में झल्लाहट क्यों? किस वजह से कांग्रेस में डर

घूसखोर AEN ने ब्लैकमेल किया! एसीबी ने शिकंजे में दबोच लिया

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!