जहाजपुर : खजूरी चुनाव में बस बनी हार-जीत का पेंच! 100 मीटर पहले रोकी, FIR से मचा हड़कंप
जहाजपुर, भीलवाड़ा (आज़ाद नेब): राजस्थान के भीलवाड़ में गत दिनों प्रधान चुनाव को लेकर जमकर बवाल हुआ। इसको सियासत में अभी भी पारा उबाल पर है। इस मामले मेें बस तोड़फोड़ की घटना को शक्करगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद इस बवाल को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए। बस में जब कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की, उस समय सीआर से भरी बस मतदान केंद्र से सिर्फ 100 मीटर दूर थी, जहां यह घटनाक्रम सामने आया। इस मामले में अब कांग्रेस का आरोप है यदि बस को तोड़फोड कर रोका नहीं जाता, तो परिणाम उनके पक्ष में होता। अब इस मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा बोले, अगला चुनाव चिन्ह गधा चाहिए, इस चुनाव चिन्ह से करेंगे ‘बड़ा खेला’, हैरान कर देगी वजह
क्या है शक्करगढ़ में दर्ज एफआईआर का मामला
शक्करगढ़ पुलिस थाने में खजूरी में बीते 27 नवम्बर को प्रधान चुनाव को लेकर जो घटनाक्रम हुआ, उसको लेकर शेरपुर थाना शक्करगढ़ निवासी मीरा देवी ने मामला दर्ज करवाया है। इसमें आरोप लगाया कि बस के सामने वाहन लगाकर रास्ता बंद किया गया। करीब डेढ़ सौ लोगों की भीड़, जिनके हाथोें में फावड़े, सरिये, लकड़ियां और ईंट-पत्थर आदि थे। इन लोगों ने बस के चारों तरफ से तोड़फोड हुई, जिससे बस के कांच टूट गए। पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।
यह भी पढ़ें : झालावाड़ में पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा! उप प्रधान चुनाव में प्रदर्शनकारियों पर लाठियों का कहर, देखिए Video
इन धाराओं में पुलिस ने किया मामला दर्ज
इस दौरान शक्करगढ़ थाने में 28 नवंबर को दर्ज मामले में 7 गंभीर धाराओं को शामिल किया गया। इनमें धारा 189(2), 126(2), 115(2), 324(4), 125, 351(2) और 352 है। इन धाराओं का मतलब है। रास्ता रोकना, मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की नीयत से हमला और मतदान में बाधा डालना। इसको लेकर शिवराज मीणा, बाबूलाल मीणा, छगन मीणा, रामकुंवार मीणा, राजेश मीणा, महेंद्र मीणा, श्यामलाल मीणा, संत्रा मीणा और एक अन्य महेंद्र मीणा के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया। इस मामले जांच की जिम्मेदारी एएसआई राजेंद्र कुमार मीणा को दी गई है।
यह भी पढ़ें : जहाजपुर विधायक ने एसपी के साथ की गाली गलौज! एसपी ने पलटकर कहा, सभ्यता से बात करिए, हड़कंप मचा
अगर बस पहुंच जाती तो, फिर क्या होता परिणाम?
इधर, शक्करगढ़ पुलिस थाने मामला दर्ज होने के बाद क्षेत्र में जमकर हलचल मच गई। प्रधान चुनाव के दिन हुए हंगामे की घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। कांग्रेस के सदस्यों की बस मतदान केंद्र से महज 100 मीटर रोक दी गई। उसमें कथित लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। इसको लेकर लोगों के सवाल है, यदि यह बस मतदान केंद्र पहुंच जाती, तो क्या परिणाम दूसरे होते? बता दें कि खजूरी पंचायत समिति में कुल 15 सीटें है। प्रधान चुनाव के दिन केवल 5 बीजेपी के वोट ही डल पाएं, जबकि कांग्र्रेस के 10 वोट नहीं डाल पाएं, क्योंकि उनकी बस को पहले ही रोक दिया गया। इधर, कांग्रेस का भी यही आरोप है कि उनके सीआर सदस्यों को वोट देने से रोका गया। बता दें कि इस चुनाव में बीजेपी की आशा मीणा खजूरी की प्रधान चुनी गई।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
