टोंक में आध्यात्म और महिला सशक्तिकरण की नई पहल, ध्यान योग केंद्र का हुआ शुभारंभ
Published: Sat, 28 Nov 2026 05:47 PM IST | Last Updated: Sat, 28 Nov 2026 06:01 PM IST
टोंक : राजस्थान के टोंक में श्री परमहंस ध्यान योग एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र का उदघाटन समारोह आयोजित हुआ। स्वर्ण दुर्गा मंदिर टोंक के पास स्थित भुवनेश्वरी आईटीआई कॉलेज के बजरंग भवन के प्रांगण में आयोजित समारोह में अध्यक्षता संत मनीषदास महाराज (श्रीराम आश्रम, निवाई) ने की। जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव थे। वहीं, विशिष्ट अतिथि मृत्युंजय महादेव सदगुरु आश्रम टोंक के पंडित राजकुमार शर्मा और प्रसिद्ध मुख्य आध्यात्मिक मार्गदर्शक संजीव मलिक (Self Awakening Mission Trust) थे।

कार्यक्रम में संजीव मलिक ने लोगों को आत्म जागृति, आत्मप्रेम, स्वास्थ्य, शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग बताते हुए जीवन को आनंदमय बनाने का संदेश दिया। साथ ही लोगों को मेडिटेशन भी करवाया। उन्होंने बताया कि टोंक शहर में धर्म-आध्यात्म के श्री परमहंस ध्यान योग केंद्र का अनावरण होने से सभी लोग अपने जीवन को उन्नत कर समस्त प्रकार के शारीरिक मानसिक रोगों से मुक्त होंगे। इससे राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे पाएंगे। साथ ही महिला सशक्तिकरण केंद्र की स्थापना होने से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर परिवार की मजबूत इकाई बन सकेंगी।
इस दौरान पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, भाजपा जिला संगठन प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता भी उपस्थित रहे। श्री परमहंस ध्यान योग एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र, टोंक के उदघाटन कार्यक्रम के संयोजक रामप्रसाद पंचोली, कैलाश चौधरी, कैलाश चंद शर्मा एवं आयोजक पंडित नरेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन कवि प्रदीप पंवार ने किया।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live
