नरेश मीणा बोले, अगला चुनाव चिन्ह गधा चाहिए, इस चुनाव चिन्ह से करेंगे ‘बड़ा खेला’, हैरान कर देगी वजह

नरेश मीणा बोले, अगला चुनाव चिन्ह गधा चाहिए, इस चुनाव चिन्ह से करेंगे ‘बड़ा खेला’, हैरान कर देगी वजह
Spread the love
Published: Sun, 29 Nov 2026 12:39 PM IST

जयपुर : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के चुनाव परिणाम में नरेश मीणा ने अपना दमखम दिखा दिया। उन्होंने हाडोती की 22 सीटों पर अपना कब्जा किया है। इस बीच उनका एक बयान सोशल मीडिया में काफी चर्चित हो रहा है। जिसमें नरेश मीणा कह रहे हैं कि वह चाहते हैं कि अब उनका अगला चुनाव गधे के निशान पर हो, वह गधे के निशान पर अगला चुनाव लड़े। हालांकि नरेश मीणा का यह बयान लोगों को हैरान कर रहा है, लेकिन गधे के निशान के पीछे नरेश मीणा ने जो लॉजिक बताया। वह काफी चर्चा में है।

यह भी पढ़ें : झालावाड़ में पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा! उप प्रधान चुनाव में प्रदर्शनकारियों पर लाठियों का कहर, देखिए Video

नरेश की इच्छा, अगला चुनाव चिन्ह गधा मिले

सोशल मीडिया पर सामने आया यह वीडियो हालांकि कब का है? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस वीडियो में नरेश मीणा एक यूट्यूब चैनल से इंटरव्यू के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने झाड़ू के चुनाव चिन्ह और हाथी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ लिया, लेकिन अब गधे के चुनाव निशान पर लड़ना चाहता हूं। उनकी इच्छा है कि उन्हें अगले चुनाव में गधे का चुनाव चिन्ह मिले। इसके लिए मैं 200 प्रतिशत कोशिश करूंगा। हालांकि नरेश मीणा का यह बयान लोगों को हैरान कर रहा है, लेकिन नरेश मीणा ने गधे के चुनाव चिन्ह के पीछे, जो कारण बताया वह अब चर्चा में है।

यह भी पढ़ें : जहाजपुर विधायक ने एसपी के साथ की गाली गलौज! एसपी ने पलटकर कहा, सभ्यता से बात करिए, हड़कंप मचा

आखिर गधे के चुनाव चिन्ह पर क्यों लड़ना चाहते हैं नरेश?

नरेश मीणा आगे कहते हैं कि उन्होंने झाड़ू के चुनाव चिन्ह से गंदगी साफ किया और हाथी के चुनाव चिन्ह के जरिए हाथी की सूंड से इन लोगों का अहंकार खत्म किया है। अबे गधे के निशान पर इनका मुंह काला करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि गांव में आपने सुना होगा कि कोई व्यक्ति गलत काम करता है, तो उसका मुंह काला करके गधे पर बैठाया जाता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि प्रमोद जैन भाया जैसे नेताओं का अब पाप का घड़ा भर चुका है, इसलिए इन लोगों की राजनीतिक विदाई। इस तरह से होनी चाहिए, जैसे मुंह पर कालिख पोत इनको गधे पर बैठाकर इनकी बढ़िया बंदोरी निकलेंगे। इसलिए मुझे लगता है कि उनके लिए हमारा चुनाव चिन्ह गधा ही सही साबित होगा।

✍🏻 मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और 'द पॉलिटिकल टाइम्स' के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live